मणिपुर में छुट्टी पर आए जवान की हत्या
गोली मारकर उसकी हत्या कर दी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपहरण की घटना के दौरान जवान का बच्चा वहां मौजूद था।
इंफाल। मणिपुर के इंफाल में पूर्वी जिले के खुनिंगथेक गांव में सेना के एक जवान का शव मिला। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तीन हथियारबंद बदमाशों ने छुट्टी पर आए एक सिपाही को उसके घर से अगवा किया। फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपहरण की घटना के दौरान जवान का बच्चा वहां मौजूद था।
उस बच्चे ने बताया कि 3 लोग उनके घर में आए। हथियारबंद लोगों ने सैनिक को बंदूक दिखाकर उसे एक कार में ले गए। इसके बाद सुबह 9.30 बजे उसका शव इंफाल पूर्व में खुनिंगथेक गांव में मिला।
Tags: murder
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 19:39:52
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...

Comment List