बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, बहू भी गंभीर घायल

पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को किया डिटेन

बूढ़ादीत के लाखसनीजा गांव का मामला: देर रात घर में घुसकर 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या,  बहू भी गंभीर घायल

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बूढ़ादीत। बूढ़ादीत थाना क्षेत्र के लाखसनीजा गांव में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। गांव में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर 70 वर्षीय बुजुर्ग भूली बाई पत्नी बाबूलाल मीणा की बेरहमी से हत्या कर दी। हमले में उनकी बहू गायत्री बाई पत्नी लेखराज मीणा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका उपचार कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 9 बजे की है। हमले में घायल भूली बाई को सुल्तानपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जहां सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

इस तरह हुई वारदात 
मृतका के बड़े बेटे संजय मीणा ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे उसका भाई लेखराज खेत पर चला गया था और अन्य परिजन घर के बाहर थे। इसी दौरान कुछ लोग आए और पहले घर की लाइट बंद कर दी। उसके बाद वे अंदर घुसे और लेखराज की पत्नी गायत्री बाई पर हमला कर दिया। शोर सुनकर भूली बाई अंदर पहुंचीं तो हमलावर पहले से मौजूद थे। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उन पर भी हमला किया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

गांव के ही लोगों पर शक
वारदात की सूचना पर बूढ़ादीत थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को डिटेन किया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। परिजनों ने शक जताया कि गांव के ही कुछ लोग वारदात में शामिल है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत