पाकिस्तान में यात्री ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर, 29 लोग घायल

टीम मौके पर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है

पाकिस्तान में यात्री ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर, 29 लोग घायल

यात्री ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, जिसके कारण क्षति कम हुयी। दुर्घटना में अधिकतर लोग घायल हुए है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में एक यात्री ट्रेन और मालवाहक ट्रेन की टक्कर में 29 लोग घायल हो गए। सरकारी बचाव संगठन रेस्क्यू 1122 ने यह जानकारी दी। रेलवे कर्मचारी यात्री ट्रेन के लिए ट्रैक बदलने में विफल रहे और वह उस ट्रैक पर चलती रही, जिस पर मालगाड़ी पहले से खड़ी थी। 

यात्री ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, जिसके कारण क्षति कम हुयी। दुर्घटना में अधिकतर लोग घायल हुए है। घटनास्थल पर 27 घायल लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया। रेलवे के सूत्रों ने कहा कि एक टीम मौके पर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Tags: train

Post Comment

Comment List

Latest News