गुलाबी सर्दी का अहसास, तापमान गिरा
बीती रात फतेहपुर शेखावाटी में पारा 8.4 डिग्री रहा
राज्य में बीती रात सबसे कम तापमान फतेहपुर शेखावाटी में 8.4 डिग्री दर्ज हुआ। सीकर में 9 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया गया।
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट होने से लोग रात के समय ऊनी कपड़े पहनकर ही बाहर निकलते हैं। राज्य में बीती रात सबसे कम तापमान फतेहपुर शेखावाटी में 8.4 डिग्री दर्ज हुआ। सीकर में 9 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 27.4 और रात का तापमान 14.7 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है।
कहां कितना रात का तापमान
भीलवाड़ा 12.6, अलवर 12, चूरू 10, संगरिया 10.4, अजमेर 15.8, टोंक 14.8, अलवर 12, पिलानी 11, कोटा 14.6, चित्तौड़गढ़ 14.8, उदयपुर 13.4, बाड़मेर 15.2, जैसलमेर 15.5 और जोधपुर में 16.9 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया गया।

Comment List