सूरसागर विधानसभा सीट इस बार बनी हॉट सीट

भाजपा से देवेन्द्र जोशी तो कांग्रेस से शहजाद खान चुनाव मैदान में

सूरसागर विधानसभा सीट इस बार बनी हॉट सीट

कांग्रेस हर बार यहां अल्पसंख्यक चेहरे को ही मैदान में उतारती है। मगर इस बार उम्मीद थी कि किसी ब्राह्मण को टिकट दिया जाएगा मगर जब कांग्रेस की लिस्ट आई तो इन चर्चाओं पर विराम लग गया।

नवज्योति/जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी का गढ़ कहे जाने वाली जोधपुर की सूरसागर विधानसभा सीट इस बार काफी चर्चाओं में हैं। पिछले तीन बार के चुनाव की बात करें तो भाजपा का यहां दबदबा रहा है तो वहीं इस बार के चुनाव में यहां से भाजपा के टिकट बदले जाने और कांग्रेस द्वारा इस बार नए युवा चेहरे को टिकट दिया गया है। कांग्रेस हर बार यहां अल्पसंख्यक चेहरे को ही मैदान में उतारती है। मगर इस बार उम्मीद थी कि किसी ब्राह्मण को टिकट दिया जाएगा मगर जब कांग्रेस की लिस्ट आई तो इन चर्चाओं पर विराम लग गया।

सूरसागर विधानसभा सीट इस बार कांग्रेस और भाजपा के लिए काफी विवादित रही। इस बार इस सीट से भाजपा की मौजूदा विधायक सूर्यकांता व्यास को टिकट नहीं देकर जहां नया चेहरे देवेन्द्र जोशी को चुनाव मैदान में उतारा गया तो वहीं कांग्रेस द्वारा काफी देरी से इस सीट पर प्रोफेसर अयूब खान के पुत्र शहजाद खान को चुनाव मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस के एक नेता कन्हैयालाल पारीक ने तो इस निर्णय से क्षुब्ध होकर भाजपा का दामन ही थाम लिया। तो वहीं मुख्यमंत्री के करीबी रहे पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने भी बगावत करते हुए निर्दलीय के रूप में ताल ठोक दी थी। अब वे भी भाजपा में शामिल हो गए हैं और जमकर भाजपा के पक्ष में सभाएं कर रहे हैं।

भाजपा की सूर्यकांता व्यास को टिकट नहीं देने पर पार्टी में अंदरूनी तौर पर जरूर थोड़ा विरोध देखने को मिला था मगर बाद में भाजपा के बडेÞ नेताओं ने इसको कवर कर लिया और विरोध बाहर नहीं आने दिया। ऐसे में सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से विरोध का ही नतीजा है कि सबसे ज्यादा प्रत्याशी सूरसागर विधानसभा सीट से ही सामने आए हैं। सूरसागर विधानसभा सीट पर अधिकतर मतदाता माली, ब्राह्मण, मुस्लिम, एससी एसटी, सिंधी, जैन, माहेश्वरी, जाट और रावण राजपूत समुदाय से हैं। इस सीट पर 2 लाख 86 हजार से ज्यादा मतदाता हैं।

सूरसागर विधानसभा सीट से 14 प्रत्याशी मैदान में
सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से इस बार 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिसमें भाजपा की ओर से देवेन्द्र जोशी और कांग्रेस की तरफ से शहजाद खान चुनाव मैदान में है तो वहीं अन्य कई पार्टियां और कई निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई