दुनिया में कोरोना: अब तक 37 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, 17.55 करोड़ के पार संक्रमित

दुनिया में कोरोना: अब तक 37 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, 17.55 करोड़ के पार संक्रमित

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 17.55 करोड़ अधिक लोग संक्रमित हो चुके है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 55 लाख 76 हजार 119 हो गयी है, जबकि 37 लाख 91 हजार 676 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 17.55 करोड़ अधिक लोग संक्रमित हो चुके है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 55 लाख 76 हजार 119 हो गयी है, जबकि 37 लाख 91 हजार 676 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 34 लाख 57 हजार 378 हो गयी है और 5,99,664 लाख से अधिक लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है।

भारत में 24 घंटों में 80,834 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 94 लाख 39 हजार 989 हो गया। इस दौरान एक लाख 32 हजार 62 मरीज स्वस्थ हुए है। अब तक दो करोड़ 80 लाख 43 हजार 446 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 37.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 95,192 लोगों ने जान गंवाई है। मैक्सिको में कोरोना से 24.52 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए है। वायरस के संक्रमण से करीब 230,097 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 19.01 लाख से अधिक हो गये है, जबकि 52,730 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 16.99 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यहां इस महामारी से 17,987 लोगों की मौत हो चुकी है। 13,071 मरीजों की मौत हो चुकी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग