नहीं रहे आवाज की दुनिया के जादूगर अमीन सयानी

सयानी के निधन से उनके प्रशंसकों में शोक छा गया

नहीं रहे आवाज की दुनिया के जादूगर अमीन सयानी

रेडियो पर आवाज की दुनिया के जादूगर माने जाने और बिनाका गीत माला सरीखे कार्यक्रमों के जरिए अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले अमीन सयानी का मुंबई में निधन हो गया।

नई दिल्ली। रेडियो पर आवाज की दुनिया के जादूगर माने जाने और बिनाका गीत माला सरीखे कार्यक्रमों के जरिए अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले अमीन सयानी का मुंबई में निधन हो गया।

वह 91 वर्ष के थे और लंबे समय से उम्रजनित बीमारियों से पीड़ित थे। सयानी को कल दिल का दौरा पड़ा , जिसके बाद उन्हें मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और देर शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली।

रेडियो से नाता रखने वाला शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा, जो सयानी से अनजान हो। बहनों और भाइयों के संबोधन के साथ उनकी दिलकश आवाज श्रोताओं को कार्यक्रम के अंत तक बांधे रखती थी। सयानी के कार्यक्रम बिनाका गीत माला (बाद में सिबाका गीत माला ने रेडियो की दुनिया में लोकप्रियता का वही मुकाम हासिल किया था, जैसा टेलीविजन की दुनिया में  रामायण और महाभारत धारावाहिकों की प्रसिद्धि रही।

सयानी के निधन से उनके प्रशंसकों में शोक छा गया।

Read More नायब सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री, समारोह में 13 मंत्रियों के साथ ली शपथ 

Post Comment

Comment List

Latest News

नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की वैधता बरकरार नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की वैधता बरकरार
न्यायमूर्ति पारदीवाला ने बहुमत के विचार से असहमति जताई।
दीपावली विवाद दोहरा रहा 62 साल पुराना इतिहास
सरकारी संस्थाओं को जेडीए ने किया जमीन का आवंटन
एजुकेशन कंसलटेंसी की आड़ में फर्जी डिग्रियां देने वाले तीन मास्टर माइंड पकड़े, ई-मित्र से 700 मार्कशीट बरामद
बिहार में अवैध शराब का कारोबार रोकने में सरकार विफल, बेहद पीड़ादायक है 36 लोगों की मृत्यु : राहुल
तालिबान की सोच से प्रेरित है मदन दिलावर का बयान : गुर्जर
उपचुनाव में हार के डर से बौखलाए भाजपा के मंत्री, इनका लोकतंत्र में नहीं है भरोसा : जूली