छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, तलाशी अभियान जारी

बड़े नक्सली के मारे जाने की सूचना मिली है

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, तलाशी अभियान जारी
सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

बस्तर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दक्षिण अबूझमाड़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में अब तक 7 नक्सली मारे गये। सूत्रों के अनुसार पुलिस को 7 नक्सलियों के शव मिल चुके हैं। मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी स्तर के बड़े नक्सली के मारे जाने की सूचना मिली है। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

पुलिस के अनुसार नक्सल विरोधी सर्च अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) तथा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रभात कुमार ने कहा है कि क्षेत्र में अभी भी तलाश अभियान जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहादुर जवानों के अदम्य साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags: naxalites

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बदलाव, एकता, संविधान की रक्षा के लिए राजनीतिक शक्ति जरूरी, BJP-RSS धर्म के नाम पर लोगों को बांटते हैं: खड़गे बदलाव, एकता, संविधान की रक्षा के लिए राजनीतिक शक्ति जरूरी, BJP-RSS धर्म के नाम पर लोगों को बांटते हैं: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'रचनात्मक कांग्रेस' के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और एकता की...
नारायणा हेल्थ और NDB में ज्ञान-साझाकरण को लेकर हुआ समझौता, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा फोकस
संसद सत्र खत्म होते ही कांग्रेस का सरकार पर हमला, जयराम रमेश बोले- विपक्षी दबाव से कई विधेयकों पर सरकार को झुकना पड़ा
जयपुर में 10 किमी का सफर, 29 मिनट 16 सेकंड में पूरा! पीक आवर्स में ट्रैफिक बढ़ा रहा सफर का समय
यमन में अमेरिकी एयरस्ट्राइक पर पेंटागन की रिपोर्ट: 3 हमलों में 153 नागरिकों की मौत, 243 घायल होने का खुलासा
शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव: सेंसेक्स 113 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी 40 अंक फिसला ; मिडकैप-स्मॉलकैप में तेजी
राजस्थान ने पार की 50 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता, 44.13 गीगावाट सौर क्षमता के साथ देश के स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण का प्रमुख केंद्र बना राजस्थान