छत्तीसगढ़ में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण : मुठभेड़ों में रहे है शामिल, घोषित था 65 लाख रुपए का ईनाम

आत्म समर्पण करवा लेने में बड़ी कामयाबी हासिल की

छत्तीसगढ़ में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण : मुठभेड़ों में रहे है शामिल, घोषित था 65 लाख रुपए का ईनाम

नक्सलियों में इंद्रावती/आमदई/भैरमगढ़ और मलांगेर एरिया कमेटी के सदस्यों के साथ ही आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों की सूची में नाम उनका भी है, जो लोग पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के सदस्य रहे हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 27 नक्सलियों पर 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था। दंतेवाड़ा जिले की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आत्म समर्पण करने वाले नक्सली, पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं। कुछ नक्सली ग्राम मिनपा के जंगलों में हुए मुठभेड़ में शामिल थे। यह मुठभेड़ मार्च 2020 में हुई थी, मुठभेड़ में 26 जवानों की शहादत हुई थी तथा 20 जवान घायल हुए थे। 

इसी तरह मार्च 2020 की नक्सल हिंसा में भी इन नक्सलियों की सक्रिय भूमिका थी। साल 2024 ग्राम - ग्राम- थूलथूली के मुठभेड़ों में भी ये नक्सली शामिल रहे हैं। इन पर आठ-आठ लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सलियों में इंद्रावती/आमदई/भैरमगढ़ और मलांगेर एरिया कमेटी के सदस्यों के साथ ही आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों की सूची में नाम उनका भी है, जो लोग पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के सदस्य रहे हैं। आर्मी के कंपनी नंबर 2, 6 और 10 के नक्सलियों के साथ ही जनताना सरकार, संघम सदस्य के तौर पर सक्रिय रहे नक्सलियों ने सशस्त्र क्रांति छोड़ दी है।

छत्तीसगढ़ का दक्षिण बस्तर नक्सल घटनाओं के मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है, नक्सल मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए नक्सल मुक्त दक्षिण बस्तर करना बेहद जरूरी था। बस्तर पुलिस की रणनीति का असर अब साफ-साफ दिखने लगा है। नवंबर में बस्तर पुलिस ने सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में सक्रिय नक्सलियों को आत्म समर्पण करवा लेने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Tags: naxalites

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर