महाराष्ट्र में 11 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : 25 लाख का ईनामी भी शामिल, एके 47 और मोबाइल के साथ आया

खुद ही 10 साथियों के साथ टूट गया

महाराष्ट्र में 11 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : 25 लाख का ईनामी भी शामिल, एके 47 और मोबाइल के साथ आया

अनंत ने एमएमसी प्रवक्ता की हैसियत से एक साथ आत्मसमर्पण करेंगे कि बात रखते हुए एक पर्चा जारी किया था, लेकिन वह खुद ही दस साथियों के साथ टूट गया। 

रायपुर। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ (एमएमसी) जोन के 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में इस जोन के प्रवक्ता अनंत भी शामिल है। इस नक्सली पर 25 लाख का ईनाम घोषित था। यह नक्सली एके 47 और दो मोबाइल के साथ आया है। अनंत के साथ अन्य दस नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सली तेलांगना, महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी हैं। इन सभी 11 नक्सलियों पर कुल  89 लाख रुपयों का ईनाम घोषित था। अनंत ने एमएमसी प्रवक्ता की हैसियत से एक साथ आत्मसमर्पण करेंगे कि बात रखते हुए एक पर्चा जारी किया था, लेकिन वह खुद ही 10 साथियों के साथ टूट गया। 

महाराष्ट्र राज्य के गोंदिया जिले की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 नवंबर को पुलिस उप-महानिरीक्षक गढ़चिरौली परिक्षेत्र अंकित गोयल के समक्ष स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य अनंत उर्फ विकास, दर्रेकसा एरिया कमेटी के कमांडर, दलम सदस्यों और अनंत के दो अंगरक्षकों ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सली एके 47, 303, एसएलआर  मैग्जीन, राउंड और सिंगल शॉट बंदूकों के साथ आए हैं। अनंत सदस्य स्पेशल जोनल कमेटी के ऊपर 25 लाख का ईनाम घोषित था, इसी तरह नागसू उर्फ जो कि दर्रेकसा एरिया कमेटी का कमांडर था उसके ऊपर 16 लाख का ईनाम घोषित था, गढ़चिरौली महाराष्ट्र की रहने वाली रानो उर्फ रम्मी पर भी 16 लाख का ईनाम घोषित था, रानो दर्रे कसा एरिया कमेटी की सदस्य थी, संतु जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ पर छह लाख का ईनाम घोषित था। इसी ईनाम की राशि वाले तीन नक्सली हैं। 

 

Tags: naxalites

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन