कानोता पुलिस को बड़ी कामयाबी, मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का भंड़ाफोड, सात आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल जब्त 

11 चोरी के मोबाइल बरामद, दो केस दर्ज

कानोता पुलिस को बड़ी कामयाबी, मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का भंड़ाफोड, सात आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल जब्त 

जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में रिंग रोड के पास पुलिस ने गश्त के दौरान सात मोबाइल स्नैचरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 11 छीने हुए मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर। कानोता थाना इलाके में रिंग रोड के पास। शनिवार को गश्त के दौरान पुलिस ने सात मोबाइल स्नैचरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीने हुए 11 मोबाइलों को बरामद किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।मामले की जांच उप निरीक्षक मनोज कुमार और सहायक उप निरीक्षक रामनिवास कर रहे हैं। 

पुलिस के अनुसार आरोपी अजय कुमार 20 लक्ष्मी वाटिका बी जयन्ती नगर थाना कानोता, दिलखुश 19 खातियों की ढाणी निक्की टाउन  कानोता, विक्कू उर्फ विक्की सासी 22 जयन्ती नगर थाना कानोता, ऋषण खटीक 22 रामगढ पचवारा दौसा हाल  ग्रीन पार्क  जामडोली , गुलशन शर्मा 19 शम नगर लखेसरा कानोता, अमन दूबे 19 पाल कॉलोनी माली की कोठी बगराना  कानोता और सूरज धानका उर्फ कालू 24 पाल कॉलोनी माली की कोठी बगराना कानोता को गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरु कर दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन