प्रवासी राजस्थानी दिवस पर लॉन्च होंगे CGD पोर्टल और माइंस डैशबोर्ड

माइंस सेक्टर में बढ़ेगी पारदर्शिता, ऑनलाइन सिस्टम से तय समय में निस्तारण

प्रवासी राजस्थानी दिवस पर लॉन्च होंगे CGD पोर्टल और माइंस डैशबोर्ड

राज्य सरकार ने माइंस और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रणालियों को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने की पहल की है। CGD पोर्टल और माइंस डैशबोर्ड से त्वरित मंजूरी, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और निवेशकों के लिए बेहतर माहौल तैयार होगा।

जयपुर । राज्य सरकार माइंस और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन बनाने जा रही है। प्रवासी राजस्थानी दिवस के सेक्टोरल सेशन में CGD पोर्टल और माइंस डैशबोर्ड की लॉन्चिंग होगी। प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि ये दोनों सिस्टम समयबद्ध निस्तारण और त्वरित मॉनिटरिंग में अहम भूमिका निभाएंगे।

एक ही पोर्टल पर मिलेगी सभी CGD अनुमतियां

राज्य के 17 जियोग्राफिकल क्षेत्रों में काम कर रही 13 CGD कंपनियों को ऑनलाइन आवेदन और अनुमतियां इसी पोर्टल पर मिलेंगी। इससे अनुमति प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होगी। स्थानीय निकायों से परमिशन, भूमि आवंटन और शुल्क भुगतान भी ऑनलाइन हो सकेगा।

सीएम ने दिया नेटवर्क विस्तार का लक्ष्य

Read More भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के फोटो लगी बुकलेट पर हंगामा : वैल में आया विपक्ष, आधे घंटे तक गतिरोध; देवनानी ने दी व्यवस्था

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाइप्ड गैस नेटवर्क विस्तार पर जोर देते हुए CGD नीति–2025 जारी की है, जिससे बाधाओं के त्वरित समाधान का मार्ग खुलेगा।

Read More धौलपुर एसीबी की कार्रवाई : पटवारी बीरेन्द्र कुमार शर्मा 50,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

माइंस डैशबोर्ड से रियल-टाइम ट्रैकिंग

Read More विधानसभा में PKC-ERCP को लेकर खुलासा : 17 जिलों में 4.03 लाख हेक्टेयर में सिंचाई का प्रावधान, जल उपलब्धता और डीपीआर स्वीकृति के अनुसार आगे की कार्यवाही

माइंस डैशबोर्ड नीलामी से लेकर लीज डीड तक सभी चरणों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करेगा। इसे DMGOMS पोर्टल से जोड़ा गया है, जिससे देरी के बिंदु तुरंत चिन्हित होंगे। आगे इसमें अलर्ट सिस्टम भी जोड़ा जाएगा। नई पहल से निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा और माइंस सेक्टर अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान