राजस्थान में अब संभाग स्तर पर लगेगी पेंशन अदालत, अप्रैल से होगी शुरुआत

पहले चरण में पारिवारिक पेंशनरों को प्राथमिकता 

राजस्थान में अब संभाग स्तर पर लगेगी पेंशन अदालत, अप्रैल से होगी शुरुआत

वित्त विभाग ने पेंशन मामलों के निस्तारण हेतु संभाग स्तर पर वर्ष में चार बार ‘पेंशन अदालत’ आयोजित करने का निर्णय लिया। पहली अदालत अप्रैल 2026 में होगी। पारिवारिक पेंशनरों को प्राथमिकता दी जाएगी। तकनीकी व प्रक्रियात्मक समस्याओं का मौके पर समाधान कर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

जयपुर। वित्त विभाग ने पेंशन प्रकरणों के निस्तारण में आ रही देरी और शिकायतों के समाधान के लिए बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने प्रत्येक संभाग स्तर पर वर्ष में चार बार-अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और जनवरी-‘पेंशन अदालत’ आयोजित करने का परिपत्र जारी किया है।

वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहली पेंशन अदालत अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी। इसके बाद जुलाई 2026, अक्टूबर 2026 और जनवरी 2027 में क्रमशः अगली अदालतें लगेंगी। स्थान और समय का निर्धारण पेंशनर्स संगठनों तथा संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा। व्यापक प्रचार-प्रसार मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा।

मौके पर होगा समस्याओं का समाधान :

पेंशन अदालत का उद्देश्य सेवानिवृत्त कार्मिकों के पेंशन प्रकरणों में आ रही तकनीकी, प्रक्रियात्मक और नियमों की व्याख्या संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है।

Read More Rajasthan Budget 2026 : पेयजल की आठ परियोजनाओं पर खर्च होंगे 160 करोड़, गर्मियों के लिए 600 ट्यूबवैल और 200 हैडपंप लगेंगे

राजस्थान सेवा नियम, 1951 एवं राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1996 के प्रावधानों की स्पष्ट व्याख्या कर प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

Read More बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू : सुबह की पारी में पहुंचे परीक्षार्थी, बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं, शिक्षा विभाग मुस्तैद

विभागीय त्रुटियों के कारण लंबित मामलों को मौके पर सुलझाया जाएगा।

Read More राजस्थान बजट : औद्योगिक विकास एवं निवेश को प्रोत्साहन, माटी कलाकारों को इले्ट्रिरक चाक और मिट्टी गूंथने की मशीनें कराएंगे उपलब्ध

सेवानिवृत्ति परिलाभों से जुड़ी तकनीकी अड़चनों की पहचान कर तत्काल समाधान किया जाएगा।

अदालतें संभाग स्तर पर आयोजित होंगी और जिलों के कोषाधिकारी, कार्यालयाध्यक्ष व पेंशनर्स संगठन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।

पहले चरण में पारिवारिक पेंशनरों को प्राथमिकता :

प्रथम चरण की पेंशन अदालत पारिवारिक पेंशनरों के लिए समर्पित रहेगी। विधवा, तलाकशुदा, अविवाहित पुत्री और दिव्यांग आश्रितों के मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा। विशेष रूप से शिक्षा विभाग के मामलों पर फोकस रहेगा। राज्य में हर वर्ष लगभग 11 हजार सेवानिवृत्त कार्मिकों के पीपीओ जारी होते हैं। 31 मार्च 2026 तक शिक्षा विभाग से करीब 2200 कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जबकि लगभग 700 ऐसे कार्मिक हैं जिनके पेंशन प्रकरण अब तक पेंशन विभाग को प्राप्त नहीं हुए हैं। इन लंबित मामलों के कारण पेंशन अधिकृतियां जारी नहीं हो सकी हैं।

वित्त विभाग का यह कदम पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रियंका गांधी ने किए मां कामाख्या के दर्शन : देश के कल्याण की कामना की, भाजपा ने कहा- चुनावी मौसम के भक्त प्रियंका गांधी ने किए मां कामाख्या के दर्शन : देश के कल्याण की कामना की, भाजपा ने कहा- चुनावी मौसम के भक्त
अपने चुनावी दौरे की शुरुआत करने से पहले उन्होंने माता के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ  पार्टी के असम...
सूर्य किरण एरोबैटिक टीम एवं सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम का युवाओं से संवाद : एनसीसी कैडेट्स एवं मूक बधिर विद्यार्थियों को किया प्रेरित, वायुसेना में करियर के अवसरों से कराया अवगत
खाटूश्याम जी मेले को लेकर तैयारियां पूर्ण : यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता, रेलवे स्टेशन पर तैनात होंगे सुरक्षा बल के 250 और जीआरपी के 180 जवान
राहुल गांधी को कथित धमकी पर गरमाया राजनीतिक माहौल : कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, वेणुगोपाल ने कहा- अपनी रक्षा करना जानते है विपक्ष के नेता
जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: रेलवे स्टेशन पर 8 देशों के 44 पर्यटकों का स्वागत, पारंपरिक नृत्य से किया अभिनंदन
राजस्थान सरकार ने निजी स्कूलों में प्रवेश स्तर की 25% सीटें निःशुल्क करने का निर्देश किया जारी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से होगी शुरू 
एआई को लेकर वैश्विक कंपनियों में दिखी प्रतिस्पर्धा की झलक : मोदी के साथ ग्रुप फोटो में अल्टमैन और डारियो ने नहीं मिलाया हाथ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो