राजस्थान बजट : औद्योगिक विकास एवं निवेश को प्रोत्साहन, माटी कलाकारों को इले्ट्रिरक चाक और मिट्टी गूंथने की मशीनें कराएंगे उपलब्ध

15 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्माण करवाया

राजस्थान बजट : औद्योगिक विकास एवं निवेश को प्रोत्साहन, माटी कलाकारों को इले्ट्रिरक चाक और मिट्टी गूंथने की मशीनें कराएंगे उपलब्ध
भजनलाल शर्मा सरकार ने अपने तीसरे बजट में प्रदेश की  जनता के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। करीब 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने अपने तीसरे बजट में प्रदेश की  जनता के लिए घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। करीब 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। दस स्तम्भों में बांट कर पेश किए गए करीब दो घंटे 54 मिनट के इस बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई अहम घोषणाएं की और दावा किया कि हमारी सरकार के विजन से राजस्थान बहुत तेजी से प्रगति करेगा। हमारी सरकार की दूरगामी सोच के साथ बनी नीतियां इस मरू प्रदेश की दशा और दिशा दोनों बदलेगी। वित्त मंत्री ने औद्योगिक विकास एवं निवेश को प्रोत्साहन को लेकर भी घोषणा की। 

-औद्योगिक विकास तथा हसल फ्री निवेश नजरिए से डायरेक्ट अलॉटमेंट पॉलिसी दिसम्बर तक जारी रखना प्रस्तावित।
- जयपुर के फागी, चौंमू, मौजमाबाद व दूदू, अजमेर के भिनाय, डीडवाना-कुचामन के परबतसर, टोंक के निवाई, फलौदी के आऊ व फलौदी, खैरथल तिजारा के मुण्डावर, कोटपुतली-बहरोड़ के नीमराणा, कोटा के रामगंजमंडी व लाडपुरा, धौलपुर के बिजौली तथा सीकर के दातारामगढ़ तहसील क्षेत्र में नए औद्योगिक पार्क बनेंगे।
-बिचून, कुंज बिहारीपुरा, विश्वकर्मा, ईपीआईपी, सीतापुरा-जयपुर, भिवाड़ी, कहरानी, चौपानकी-खैरथल तिजारा, उद्योग विहार-श्रीगंगानगर, आईजीसी खारा-बीकानेर, नीमराना, ईपीआईपी-नीमराना-कोटपुतली, बहरोड़, कुबेर-कोटा, गेगल-अजमेर सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों के विकास और आधारभूत सुविधाओं के लिए एक हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। 
- औद्योगिक क्षेत्र और आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए लैंड एग्रीगेशन के विकल्प का उपयोग करने के लिए जरूरी विधिक प्रावधान प्रस्तावित।                    
- लघु व छोटे उद्यमयों के लिए सभी संभाग मुख्यालयों पर प्लग एंड प्ले फेसिलिटी फॉर स्मॉल एंड माइक्रो एन्टरप्राइजेज 350 करोड लागत से बनेंगे।
-प्रवासी राजस्थानियों से संवाद व जुड़ाव के लिए गठित डॉमेस्टिक एंडा ओवरसीज राजस्थानी अफेयर्स में कार्यशील 26 राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर के अलावा आगामी वर्ष में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, कनाडा आदि सहित 14 नए चैप्टर शुरू होंगे।
-माटी कलाकारों को आगामी साल में पांच हजार इले्ट्रिरक चाक और मिट्टी गूंथने की मशीनें उपलब्ध कराएंगे, 15 करोड़ का बजट।

10 करोड़ रुपए की लागत से मंदिरों के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके साथ ही जवाहर कला केन्द्र-जयपुर में शिल्पग्राम का 15 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्माण करवाया जाएगा। 

पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुष्कर, खाटूश्यामजी, देशनोक, पोकरण, डिग्गी एवं मण्डावा नगरीय निकायों में मुख्य प्रवेश मार्ग को मोडल रोड के रूप में विकसित किए जाने एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 30 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 

Read More उत्तर पश्चिम रेलवे के स्टेशनों की आय में बढ़ोतरी, जयपुर जंक्शन सबसे आगे

हवेली को पर्यटन इकाई के रूप में परिवर्तित करने वाले हवेली स्वामी को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए आगामी 2 वषोंर् में 200 करोड़ रुपए का व्यय किया जाएगा।  

Read More मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन

भरतपुर में अत्याधुनिक ब्रज कन्वेंशन सेंटर का निर्माण 100 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। प्रदेश की बावड़ियां हमारे प्राचीन जल संरक्षण परम्परा का प्रतीक हैं, इनको भावी पीढि़यों के लिए सहेजना हमारा दायित्व है। इस दृष्टि से राज्य की चिन्हित बावड़ियों के जीणार्ेद्धार सम्बन्धी कार्य करवाए जाएंगे।  
 

Read More UEM जयपुर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 आयोजित, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, करियर और शैक्षणिक उत्कृष्टता पर दिया गया जोर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली में खराब मौसम, जयपुर डायवर्ट हुईं 12 फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली में खराब मौसम, जयपुर डायवर्ट हुईं 12 फ्लाइट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण उड़ान संचालन प्रभावित। दिल्ली जाने वाली 12 उड़ानों को जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट किया।...
ऊना-इंदौर एक्सप्रेस में चूहे का कहर: फर्स्ट एसी कोच में बुजुर्ग की नाक कुतरी, शिकायत के बावजूद रेलवे ने नहीं की कार्रवाई
Weather Update : राजस्थान में बारिश का दौर जारी, 12 जिलों में येलो अलर्ट
जयपुर की 160 गृह निर्माण सहकारी समितियों पर सहकारिता विभाग का शिकंजा, 67 समितियों पर कार्रवाई की तैयारी
होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का नया फरमान, नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं - अगर आपमें या आपकी पुलिस में हिम्मत है तो मुझ पर केस करिए : बाबूलाल मरांडी
मां अन्नपूर्णा भंडारा सेवा की नवीं वर्षगांठ, दस लोगों से शुरू हुई अन्नसेवा अब तक हजारों जरूरतमंदों तक पहुंची