पहले दिन की प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुई 36वीं महेंद्र भट्ट स्मृति अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता, एक हजार प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का कर रहे प्रदर्शन 

दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

पहले दिन की प्रस्तुतियों के साथ शुरू हुई 36वीं महेंद्र भट्ट स्मृति अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता, एक हजार प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का कर रहे प्रदर्शन 

दर्शक संस्था की 36वीं महेंद्र भट्ट स्मृति अखिल भारतीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन पंडित सलिल भट्ट ने किया। पहले दिन प्रस्तुतियां जगजीत सिंह को समर्पित रहीं। पांच दिवसीय आयोजन में देशभर के लगभग 1000 प्रतिभागी विभिन्न विधाओं में भाग ले रहे हैं।

जयपुर। दर्शक संस्था की ओर से 36वीं महेंद्र भट्ट स्मृति अखिल भारतीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय, भावपूर्ण और प्रेरक वातावरण में हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन की सभी प्रस्तुतियां गज़ल सम्राट जगजीत सिंह को समर्पित रहीं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन सात्विक वीणा के अप्रतिम साधक, तंत्री सम्राट पंडित सलिल भट्ट ने किया। उद्घाटन अवसर पर उनके साथ दर्शक संस्था की संस्थापिका मधु भट्ट, मानद अध्यक्ष ध्रुव बहादुर सिंह कार्की, संस्था सचिव लोकेश अग्रवाल और निदेशक पं. राजीव भट्ट ने विधिवत दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पंडित सलिल भट्ट ने स्वर्गीय महेंद्र भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रतिभागियों को सुरों के सात्विक स्वरूप से परिचित कराया। उन्होंने कहा,“जो सुरों से मित्रता करेगा, वह असुरों से स्वतः बचा रहेगा। यदि जीवन में सुर, सौंदर्य और सद्भाव का संग होगा, तो असुरता, अराजकता और अंधकार स्वतः दूर रहेंगे। यही सुरों की मित्रता का वास्तविक प्रतिफल है I”

मालवीय नगर स्थित गोविंद मार्ग पर दर्शक कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड डांस के मिनी ऑडिटोरियम में प्रारंभ हुई यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 8 बजे तक आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर से आए लगभग एक हजार प्रतिभागी लोक, सुगम एवं शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय एवं सुगम वादन, उपशास्त्रीय नृत्य, बॉलीवुड नृत्य तथा देशभक्ति गीत व नृत्य जैसी विविध विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Read More इप्टा राष्ट्रीय नाट्य रंगोत्सव 2026 : प्रेम, इज़हार और हास्य का रंग, दूसरे दिन फ्लर्ट नाटक से सजेगा मंच

प्रतियोगिता समन्वयक प्रोमिला राजीव ने बताया कि पहले दिन सुगम गायन (रिकॉर्डेड व अनरिकॉर्डेड), शास्त्रीय गायन तथा लोक गायन की विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिन्हें निर्णायकों एवं श्रोताओं से भरपूर सराहना मिली। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों में सुर-साधना, भावों की गहराई और तकनीकी दक्षता का सुंदर समन्वय देखने को मिला। 20 फरवरी को शास्त्रीय एवं सुगम वादन की प्रतियोगिताएं सुप्रसिद्ध सितार वादिका मंजू नंदन मेहता को समर्पित की जाएंगी।

Read More दो दिवसीय यात्रा पर मध्य प्रदेश जाएंगे वासुदेव देवनानी : विधानसभा में युवा विधायक सम्मेलन को करेंगे संबोधित, सम्मेलन में देशभर के युवा विधायक लेंगे भाग

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग