प्रदेश के 108 स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, रक्तदान शिविरों के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन 

कार्यक्रम महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में किए जा रहे 

प्रदेश के 108 स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, रक्तदान शिविरों के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन 

राजस्थान जैन सभा महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक पर मार्च में 108 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाएगी। 1 से 29 मार्च तक 2625 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य है। जयपुर में 93 और अन्य जिलों में 15 शिविर होंगे। आयोजन मानव सेवा और सामाजिक समरसता को समर्पित रहेगा।

जयपुर। भगवान महावीर के अहिंसा और करुणा पर आधारित संदेश जीओ और जीने दो को समाज में व्यवहारिक रूप देने के उद्देश्य से राजस्थान जैन सभा के तत्वावधान में मार्च माह के दौरान प्रदेशभर में व्यापक सेवा गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। यह कार्यक्रम महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में किए जा रहे हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य मानव सेवा, सामाजिक समरसता और जरूरतमंदों की सहायता है।

सभा के अनुसार मार्च माह के प्रत्येक रविवार 1 मार्च से 29 मार्च तक प्रदेश के 108 स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में कुल 2625 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे रोगियों को राहत मिल सकेगी।

इन रक्तदान शिविरों के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन  दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र  महावीर जी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल ने एक सादे समारोह में किया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा, महामंत्री मनीष बैद तथा रक्तदान शिविर के मुख्य संयोजक राजीव पाटनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभा पदाधिकारियों ने बताया कि जयपुर शहर में 93 स्थानों पर तथा जयपुर से बाहर शाखाओं के माध्यम से 15 स्थानों पर शिविर आयोजित होंगे। बेहतर समन्वय के लिए जयपुर शहर को 13 जोनों में विभाजित कर 26 क्षेत्रीय संयोजक नियुक्त किए गए हैं। सभी स्थानों पर चिकित्सा विशेषज्ञों और ब्लड बैंक टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि रक्तदान प्रक्रिया सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Read More जासूसी केस में खुलासा : पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजता था सेना की गोपनीय जानकारी, आरोपी राजस्थान इंटेलिजेंस की रिमांड पर

आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि रक्तदान महादान है और इससे न केवल किसी का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। महावीर जन्म कल्याणक वर्ष को सेवा वर्ष के रूप में मनाने की इस पहल से जैन समाज के साथ-साथ आमजन में भी सकारात्मक संदेश जाएगा।

Read More कमिश्नर ने थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को मौके पर ही दिए निस्तारण के निर्देश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग