जयपुर दुग्ध संघ की ‘सरस मायरा योजना’ बनी बेटियों के सशक्तिकरण की मिसाल, 504 परिवार लाभान्वित

प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा 

जयपुर दुग्ध संघ की ‘सरस मायरा योजना’ बनी बेटियों के सशक्तिकरण की मिसाल, 504 परिवार लाभान्वित

जयपुर डेयरी की ‘सरस मायरा योजना’ के तहत दुग्ध उत्पादक परिवारों की बेटियों के विवाह अवसर पर ₹21,000/- की मायरा राशि प्रदान की जा रही है। योजना का शुभारंभ 4 अप्रैल 2025 को हुआ था। अब तक 504 परिवारों की बेटियों को लाभ मिला है। यह पहल महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरक उदाहरण बन चुकी है।

जयपुर। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) द्वारा दुग्ध उत्पादक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित ‘सरस मायरा योजना’ डेयरी सहकारिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी, अनुकरणीय एवं जन-आधारित पहल के रूप में स्थापित हो चुकी है।

जयपुर दुग्ध संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश पूनिया के मार्गदर्शन एवं प्रबंध संचालक मनीष फौजदार के नेतृत्व में संघ द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी योजनाओं का सतत, पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में संघ के कार्यक्षेत्र के बिदायका जोन की दुग्ध समिति लोछब की ढाणी (कोड संख्या 1117) की दुग्ध उत्पादक चन्दा देवी (लाभार्थी संख्या JD323) की पुत्री कल्पना लोछब के विवाह समारोह में ‘सरस मायरा योजना’ के अंतर्गत ₹21,000/- की मायरा राशि का चेक प्रदान किया गया।

प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने कहा कि ‘सरस मायरा योजना’ डेयरी सहकारिता से जुड़ी महिलाओं के सम्मान, सहभागिता एवं आर्थिक संबल को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि जयपुर डेयरी की इस योजना को राज्य सरकार स्तर पर भी सराहना मिली है, जो इसकी सामाजिक उपयोगिता को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि ‘सरस मायरा योजना’ का शुभारंभ 4 अप्रैल 2025 को किया गया था। योजना के अंतर्गत पात्र दुग्ध उत्पादकों की पुत्रियों के विवाह अवसर पर ₹21,000/- की मायरा राशि प्रदान की जाती है, जो एक दुग्ध उत्पादक की अधिकतम दो पुत्रियों तक देय है। अब तक इस योजना के माध्यम से 504 दुग्ध उत्पादक परिवारों की बेटियों के विवाह अवसर पर मायरा राशि प्रदान की जा चुकी है। जयपुर दुग्ध संघ की ‘सरस मायरा योजना’ सहकारिता के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का एक सशक्त, प्रभावी एवं प्रेरणादायी उदाहरण बनती जा रही है।

Read More शादी के बाद रोमांटिक अंदाज में नजर आए रश्मिका-विजय, उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस

 

Read More बजट होते हुए भी विकास कार्यों में खर्च नहीं कर पा रहे कॉलेज, प्रशासनिक और शैक्षणिक कामों के बीच बिगड़ रहा संतुलन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका