Google और UIDAI ने मिलाया हाथ, जल्द Maps पर दिखेंगे ऑथराइज्ड 60 हजार से अधिक AADHAR केंद्र

आधार सेवा अब गूगल मैप्स पर: UIDAI और Google की बड़ी पहल

Google और UIDAI ने मिलाया हाथ, जल्द Maps पर दिखेंगे ऑथराइज्ड 60 हजार से अधिक AADHAR केंद्र
UIDAI ने Google Maps के साथ की साझेदारी। 60,000 से अधिक अधिकृत आधार केंद्रों को ऑनलाइन खोजने की दी सुविधा। नागरिक मोबाइल या नामांकन अपडेट जैसी सेवाओं, दिव्यांग सुविधाओं और समय की जानकारी मिलेगी। पारदर्शी और विश्वसनीय सेवाएं होगी सुनिश्चित।

नई दिल्ली। UIDAI ने Google के साथ साझेदारी कर Google Maps पर अधिकृत आधार केंद्र दिखाने का फैसला किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के अनुसार इस सुविधा से लोग अपने नजदीकी सत्यापित आधार केंद्रों का पता, उपलब्ध सेवाएं और जरूरी जानकारी आसानी से देख सकेंगे।

Google Maps के जरिए वयस्क और बाल नामांकन, पता या मोबाइल नंबर अपडेट जैसी सेवाओं की जानकारी मिलेगी। साथ ही दिव्यांग-अनुकूल सुविधाएं, पार्किंग और संचालन समय भी देखा जा सकेगा। आने वाले महीनों में यह सुविधा शुरू होगी, जिससे देशभर के 60 हजार से अधिक आधार केंद्रों तक पहुंच आसान बनेगी।

संगठन का लक्ष्य आधारधारकों के लिए सेवाओं को सरल बनाना है। इस साझेदारी से अधिकृत आधार केंद्रों तक पहुंच अब तेज और पारदर्शी होगी। UIDAI के साथ सत्यापित आधार केंद्रों का इंटीग्रेशन होने से लाखों लोगों को भरोसेमंद सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदर्शन : जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदर्शन : जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई ने मंगलवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के...
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से किया संवाद, शिक्षा और अनुशासन के साथ राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने का दिया संदेश
मानहानि मामला : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि की कार्यवाही पर लगी रोक
UPI MDR शुल्क स्थगित होने से त्यौहारी सीजन में चमकेगा व्यापार, आशीष सराफ ने कहा-  'सरकार का यह कदम सराहनीय'
कैट की बड़ी जीत : 15 अक्टूबर से लगने वाला UPI शुल्क अब दिवाली तक स्थगित, सुरेश पाटोदिया ने जताया आभार
यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क : एमडीआर को दीवाली तक टाला, त्योहारी मौसम को देखते हुए निर्णय
रूस ने यूक्रेन के आपूर्ति रोबोटों को किया नष्ट : हमलावर ड्रोन को नष्ट करने से दुश्मन की निगरानी करने की क्षमता होगी सीमित