पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल

अल्बर्ट हॉल से दौड़ी देशभक्ति की धड़कनें, 5, 10 और 21 किमी रन में दिखा जबरदस्त जोश

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल

अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित ऑनर रन’ मैराथन का, जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जयपुर। अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित ऑनर रन’ मैराथन का, जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में सैन्य जवानों, पूर्व सैनिकों और आमजन ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।

CM बोले— जवान परिवार से दूर, कठिन हालात में देश की रक्षा करते हैं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा—“हमारे वीर जवान कठोर परिस्थितियों में, परिवार से दूर रहकर निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करते हैं। उनका साहस और बलिदान ही हमें सुरक्षित जीवन देता है।” उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक सिर्फ सेवानिवृत्त व्यक्ति नहीं, बल्कि अनुशासन, अनुभव और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक हैं। जवानों को उचित सम्मान देना हर नागरिक का कर्तव्य है।

सीएम शर्मा ने ‘ऑनर रन’ को उन अमर सपूतों को श्रद्धांजलि बताया, जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा— “राजस्थान अपने सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।”

Read More श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत

तीन श्रेणियों की दौड़, जोश से गूंजा माहौल

Read More शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद

मैराथन में तीन कैटेगरी — 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी — में दौड़ आयोजित की गई।

Read More ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द, यात्रियों की योजनाएं प्रभावित

* हजारों लोग दौड़ में शामिल हुए
* जगह-जगह जयकारों और देशभक्ति गीतों ने माहौल को रोमांचक बना दिया
* युवा, पूर्व सैनिक और आमजन सभी ने उत्साह दिखाया

सेना कमान प्रमुख ने किया सम्मान

कार्यक्रम में दक्षिण पश्चिमी कमान के GOC-in-C लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान पूर्व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल माधवेन्द्र सिंह, जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी सहित बड़ी संख्या में सैनिक व आमजन मौजूद रहे।ऑनर रन’ ने दिया संदेश— देश पहले, जवानों का सम्मान सबसे ऊपर।

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग