लोकसभा सीट की टिकट के लिए लॉबिंग तेज
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे सुनील भार्गव प्रमुख दावेदारों में हैं
ग्रामीण लोकसभा सीट से विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे राव राजेन्द्र सिंह, आमेर से विधायक रहे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया और पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ मजबूत दावेदार हैं।
जयपुर। प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों के साथ ही जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए टिकट चाहने वालों की लॉबिंग तेज हो गई है। जयपुर शहर लोकसभा सीट के लिए सिविल लाइंस से विधायक रहे पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी और आदर्शनगर से विधायक रहे बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी व भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे सुनील भार्गव प्रमुख दावेदारों में हैं।
इसी प्रकार जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे राव राजेन्द्र सिंह, आमेर से विधायक रहे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया और पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ मजबूत दावेदार हैं। इस सीट से वर्ष 2019 में सांसद चुने गए राज्यवर्धन सिंह राठौड़ अब भजनलाल शर्मा सरकार में मंत्री है। उन्होंने झोटवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर जीत दर्ज कराई है। जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर नया चेहरा उतारा जाएगा। जयपुर की दोनों ही सीटों मे दावेदारों में और भी कई नाम शामिल है, लेकिन प्रमुख सात दावेदारों के लिए दिल्ली में लॉबिंग तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार जयपुर की दोनों लोकसभा सीटों के लिए भी दो-दो नामों के पैनल तैयार हो गए हैं।
Comment List