RJD विधायक भरत बिंद ने थामा भाजपा का दामन

एक माह के अंदर राजद के पांच और कांग्रेस के दो विधायक हुए एनडीए

RJD विधायक भरत बिंद ने थामा भाजपा का दामन

बिहार में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले राष्ट्रीय जनता दल(राजद) को आज फिर एक झटका लगा जब भभुआ से उसके विधायक भारत बिंद पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हो गए।

पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले राष्ट्रीय जनता दल(राजद) को आज फिर एक झटका लगा जब भभुआ से उसके विधायक भारत बिंद पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हो गए।

विधानसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को भोजनावकाश के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सदन में पहुंचे और सत्ता पक्ष की ओर आकर मुरारी गौतम के पास वाली सीट पर बैठ गए। कुछ देर बाद वह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विधान सभा स्थित कक्ष में चले गए।

गौरतलब है कि एक माह के अंदर राजद के पांच और कांग्रेस के दो विधायक अपनी पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) में शामिल हो गए हैं। 12 फरवरी को नीतीश सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले राजद विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव ने एक साथ पाला बदल लिया था। इसके बाद 27 फरवरी को कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव तथा राजद की संगीता देवी पाला बदलकर राजग में शामिल हो गई थीं। उन्हें भी सम्राट चौधरी ही सदन में लेकर आए थे । 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश