भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने उपचुनावों को लेकर आगामी रणनीति पर की चर्चा, पदाधिकारियों को दिए सुझाव

भाजपा मीडिया विभाग की आगामी रणनीति पर भी चर्चा की

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने उपचुनावों को लेकर आगामी रणनीति पर की चर्चा, पदाधिकारियों को दिए सुझाव

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मीडिया विभाग भाजपा सरकार के जनहित से जुडेÞ लोक कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्य योजनाएं बनाए।

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया विभाग, आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग सहित प्रदेश कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया विभाग में न्यूज कटिंग सहित अन्य कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सुझाव दिए। भाजपा मीडिया प्रदेश संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को पार्टी के मीडिया विभाग की संपूर्ण कार्य प्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान राठौड़ ने भाजपा के प्रवक्ताओं एवं पैनलिस्टों को टीवी डिबेट के दौरान भाजपा सरकार की योजनाओं को तथ्यों के साथ रखने और प्रभावी संवाद के संबंध में भी बताया। वहीं दूसरी ओर विधानसभा उपचुनावों को लेकर भाजपा मीडिया विभाग की आगामी रणनीति पर भी चर्चा की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मीडिया विभाग भाजपा सरकार के जनहित से जुडेÞ लोक कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्य योजनाएं बनाए। राठौड़ कहा कि मीडिया विभाग प्रदेश में घटित घटनाक्रमों में सरकार की ओर से किए गए एक्शन पर भी चर्चा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भाजपा के अंत्योदय के ध्येय वाक्य को चरिथार्थ करते हुए गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया है। ऐसे में भाजपा मीडिया विभाग उपचुनावों में सरकार के इन कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। 

 

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News