भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सभी 60 साटों पर उम्मीदवार घोषित किए

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे

भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सभी 60 साटों पर उम्मीदवार घोषित किए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुणाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राज्य की सभी 60 सीटों पर बुधवार को अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुणाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राज्य की सभी 60 सीटों पर बुधवार को अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को स्वीकृति दी है।सूची में पांच महिला उम्मीदवार शामिल हैं। मुख्यमंत्री पेमा खांडू को उनकी पुरानी सीट मुकुटो से टिकट दिया गया है। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News