बैंक खाते फ्रीज करके चुनाव लड़ने से रोकने की कोशिश, ऐसे कुकृत्यों से भाजपा हो जाएगा सफाया : कांग्रेस

बैंक खाते फ्रीज करके चुनाव लड़ने से रोकने की कोशिश, ऐसे कुकृत्यों से भाजपा हो जाएगा सफाया : कांग्रेस

कांग्रेस बैंक खाते फ्रीज करने के मुद्दे पर शुक्रवार को पीसीसी मुख्यालय पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक कुमार और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। 

जयपुर। कांग्रेस बैंक खाते फ्रीज करने के मुद्दे पर शुक्रवार को पीसीसी मुख्यालय पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक कुमार और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के खाते फ्रीज करके मोदी सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। आयकर विभाग ने किसके कहने पर हमारे खाते फ्रीज किए, हम सब जानते हैं। खातो में हमारे अग्रिम संगठनों एनएसयूआई, युवा कांग्रेस आदि के पैसे भी थे। आज गोदी मीडिया भी हालातों को नहीं समझ रहा है। ये मुल्क किस दिशा में आगे बढ़ रहा है, पता ही नहीं चल रहा। कल दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मीडिया के सामने सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी आए, इससे विषय की गंभीरता नजर आती है। जब देश बर्बाद हो जाएगा तो मौन रहने वाले मीडिया और अन्य लोगों को देश माफ नहीं करेगा। गोदी मीडिया को भी अंतर आत्मा की आवाज सुननी चाहिए। गोदी मीडिया की बात करके मैं तो केवल उनकी अंतरआत्मा की आवाज को जगाना चाहता हूं। गोदी मीडिया इसलिए कहता हूं कि मीडिया मालिक चाहकर भी सच्चाई नहीं दिखा पाते। ईडी, सीबीआई के डर से मीडिया मालिकों के सुर बदलने की घटनाएं सबके सामने हुई हैं। बैंक खाते फ्रीज करने के बाद भी जनता हमारे साथ है। इनके कुकृत्यों से देश भर से इनका सफाया हो जाएगा।

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने कहा कि 2014 में मोदी के आने के बाद एक से एक प्रहार लोकतंत्र पर किया जा रहा है। मोदी ने 2016 में नोटबन्दी देश के फायदे के लिए नहीं,बल्कि यूपी में चुनावी फायदे के लिए की। अब कांग्रेस के खाते फ्रीज करके कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ सके। इंडिया गठबंधन कुछ करने लगे तो कभी हेमंत सोरेन तो कभी अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देते हैं। मोदी को ऐसा ही करना है तो खुद ही घोषित कर दें कि मैं 5 साल के लिए पीएम बन रहा हूं। बाकी तो कोई खिलाफ बोले तो जेल में डाल दो। मोदी 400 पार की बात कर रहे हैं। विपक्ष के खिलाफ ऐसी तानाशाही ही करनी है तो सारी सीटे ही ले लो। मीडिया के सामने हम अपनी बात रख रहें हैं, ताकि देश की जनता तक हमारी बात पहुंच जाए। देश का हर नागरिक सोचने के लिए मजबूर हो गया है कि ये हो क्या रहा है। आनन फानन में लोगों को डरा धमकाकर भाजपा में शामिल कर रहे हैं। भाजपा में जाने वालों को कोई चाय तक के लिए भी नहीं पूछते। ये केवल माहौल बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। आज प्रदेश में लोगो को इलाज नहीं मिल रहा। हमारी योजनाएं बंद कर दी। देश में नँगा नाच चल रहा है। ये लोगों को मजबूर कर रहे हैं कि एक ही राजा के लिए काम करो। मेरा आग्रह है कि मीडिया भाजपा को एक्सपोज करने में हमारी मदद करे ।सीताराम केसरी के टाइम के एक मामले के आधार पर 11 बैंक खाते फ्रीज कर दिए। नियमों के अनुसार गलती होती है तो कुछ पेनल्टी लगती है, लेकिन ये तो चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैं। चुनाव लड़ने के लिए हम भाजपा की तुलना में पैसे का मुकाबला नहीं कर सकते। हमारे पास जनता के भरोसे का बैंक भरा हुआ है जिससे हम इनको मुंह तोड़ जबाव देंगे।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आज हमारे बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में अखबार और टीवी वाले चुप क्यों हैं? मौजूदा मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। आज विश्व स्तर पर रैंकिंग से पता चलता है कि हिंदुस्तान में मीडिया की आजादी कम हो रही है। गहलोत जी ने सही कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कुछ लोग जरूर सच बोल रहे हैं। आज देश में ऐसे हालात हैं कि लोगों को डराया जा रहा है। देश में आज आपातकाल के हालात हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। ये देश लोकतंत्र के लिए ही पहचाना जाता है, लेकिन अब  इस प्रजातंत्र खत्म करने की कोशिश की जा रही है, इसमें हम सभी को आवाज उठानी पड़ेगी।

Read More प्रत्याशियों ने पीसीसी को अवगत कराया, कांग्रेस को एक दर्जन से अधिक सीटों पर भीतरघात का खतरा

Post Comment

Comment List

Latest News