मध्य प्रदेश में कांग्रेस का दिग्गजों पर दांव, चुनावी मैदान में उतरे दिग्विजय सिंह 

पार्टी की सूची में दो विधायकों के नाम भी शामिल हैं

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का दिग्गजों पर दांव, चुनावी मैदान में उतरे दिग्विजय सिंह 

राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, रतलाम-झाबुआ से कांतिलाल भूरिया, भोपाल से अरुण, जबलपुर से दिनेश यादव और इंदौर से अक्षय बाम के नामों पर मुहर लगाई गई है। 

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की मध्यप्रदेश के उम्मीदवारों की सूची में दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को जहां उनकी परंपरागत सीट राजगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा गया है, वहीं पार्टी के कद्दावर आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया एक बार फिर अपनी सीट रतलाम-झाबुआ से चुनावी समर में ताल ठोकने वाले हैं। पार्टी की ओर से देर रात मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की गई, जिसमें राज्य की 12 और सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, रतलाम-झाबुआ से कांतिलाल भूरिया, भोपाल से अरुण, जबलपुर से दिनेश यादव और इंदौर से अक्षय बाम के नामों पर मुहर लगाई गई है। 

पार्टी की सूची में दो विधायकों के नाम भी शामिल हैं। पार्टी ने उज्जैन से तराना विधायक महेश परमार और शहडोल से पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल मार्को को ये लोकसभा क्षेत्र पार्टी के खाते में डालने की जिम्मेदारी सौंपी है। वही होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से पूर्व विधायक संजय शर्मा और मंदसौर से पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर पार्टी के प्रत्याशी बनाए गए हैं। रीवा सीट से नीलम मिश्रा कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी होगी।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News