मोदी सरकार में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार, रोकने में विफल रही है भाजपा : कांग्रेस

महिला अपराधियों की ये लिस्ट बहुत लंबी है

मोदी सरकार में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार, रोकने में विफल रही है भाजपा : कांग्रेस

ये रवैया वैसा ही रहा, जैसा कोरोना के लॉकडाउन में दिखा था। क्योंकि जब देश में बच्चे, महिलाएं सड़कों पर थे तो स्मृति ईरानी अंताक्षरी खेल रही थी।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला अपराधों को रोकने में विफल साबित हुई है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर केंद्र सरकार से सवाल पूछे गए थे और उम्मीद की जा रही थी कि महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सवालों का जवाब देंगी लेकिन वह जवाब देने से बचती रही हैं। हमें उम्मीद थी कि देश की महिला-बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी अपने विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगी। स्मृति ईरानी इससे बचती रहीं लेकिन हमने अब उनकी जवाबदेही तय करने की ठानी है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तमाम मुद्दों पर ईरानी से सवाल पूछे जिनका उन्होंने ट्विटर पर जवाब दिया। उम्मीद कि वह जवाब ट्विटर पर दें।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा का नारा था- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। ये नारा कुछ ही समय में बदलकर हो गया- भाजपा से बेटी बचाओ'। क्योंकि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो बलात्कारियों को संरक्षण देती है। महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोपी बृजभूषण शरण सिंह- उन्नाव कांड का कुलदीप सेंगर। बीएचयू गैंगरेप में आरोपी भाजपा के पदाधिकारी। देश की महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से हमारे सवाल थे-देश में महिलाओं, बच्चों के प्रति अपराध में बढ़ोतरी हुई है। आखिर बृजभूषण सिंह पर प्राथमिकी होने के बाद गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। मणिपुर की आदिवासी बेटियों के साथ गैंगरेप हुए छह माह बीत गए, कौन सी फास्ट-ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर आरोपियों को सजा दी गई। हरियाणा में मंत्री संदीप सिंह यौन उत्पीडऩ के गंभीर आरोप और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी मंत्री पद पर बने हैं या नहीं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में  चार  साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। क्या स्मृति ईरानी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, महिला मोर्चा की अध्यक्ष उस पीड़ति परिवार से मिलने गईं। जब हम पीड़ित परिवार से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, तो पुलिस मिलने नहीं दे रही है। इस घटना को हुए चार दिन हो गए लेकिन स्मृति ईरानी शांत है।

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या, नक्सलियों ने फैलाई दहशत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या, नक्सलियों ने फैलाई दहशत
वर्तमान में जोगा पोड़यिाम की पत्नी जनपद सदस्य है। दस वर्ष पहले इस दंपत्ति के पुत्र की भी नक्सलियों ने...
सरकार ने अटका दिए प्राइवेट स्कूलों के 22.50 करोड़
मोज़ेज सिंह ने गुनीत मोंगा के साथ किया कोलैब
घर का पूत कुंवारा डोले, पाड़ौसी का फेरा
ऑस्ट्रेलिया में एक विमान क्रैश, पायलट की मौत
पहले चरण के मतदान में अपनी हार सुनिश्चित देखते हुए मोदी ने कांग्रेस के घोषणा-पत्र को दिया महत्व : चिदंबरम 
बीएसएनएल ने कॉपर लैंडलाइन को FTTH में मुफ्त अपग्रेड करने के लिए दो नए किफायती प्लान लांच किए