भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की आठवीं सूची, इस बार सनी देओल का कटा टिकट 

दिनेश सिंह को टिकट दिया गया है।

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की आठवीं सूची, इस बार सनी देओल का कटा टिकट 

पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह दिनेश सिंह को टिकट दिया गया है। 

नई दिल्ली। भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 411 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव होने हैं। मतगणना चार जून को होगी। भाजपा की आठवीं सूची में ओडिशा की तीन, पंजाब की 6 और पश्चिम बंगाल की दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसमें बड़ी सूचना यह है कि पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह दिनेश सिंह को टिकट दिया गया है। 

इसके अलावा दूसरे दलों से आए सांसदों को भी टिकट दिया गया है। भाजपा ने  जिन 11 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, उसमें भर्तृहरि, रवनीत सिंह बिट्टू, सुशील कुमार रिंकू और परनीत कौर जैसे कई नेताओं के नाम हैं। ये सभी हाल ही में अलग-अलग दलों से भाजपा में शामिल हुए थे। सभी को उन सीटों से ही चुनावी मैदान में उतारा गया है, जिनका वे मौजूदा लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा अमेरिका में पूर्व भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू अमृतसर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। हंस राज हंस 2019 में भाजपा के टिकट पर उत्तर पश्चिम दिल्ली से जीते थे। उन्हें इस बार फरीदकोट सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

 

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश