डायमण्ड कारोबार पर संकट के बादल मंडराए

रूस और यूक्रेन के युद्ध का जैम एंड ज्वैलरी उद्योग पर वार

 डायमण्ड कारोबार पर संकट के बादल मंडराए

युद्ध जल्द खत्म नहीं हुआ तो राजस्थान के जैम एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री के डायमण्ड सेक्टर को भी धक्का लगेगा।

जयपुर। रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण डायमण्ड की खरड की आवक थम गई। युद्ध जल्द खत्म नहीं हुआ तो राजस्थान के जैम एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री के डायमण्ड सेक्टर को भी धक्का लगेगा। पिछले साल राजस्थान से जैम एंड ज्वैलरी का निर्यात 6,618.37 करोड़ था, जो कि गत साल से 67.36 फीसदी अधिक था। इसमें सिंथेटिक स्टोन के बाद सबसे बड़ी हिस्सेदारी कट एंड पॉलिश्ड डायमण्ड की थी। वर्ष 2021 में एक्सपोर्ट 183.64 करोड़ था, जो कि 2022 में 320.33 करोड़ का रहा। 74.44 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

राजस्थान के निर्यातक देश
अमेरिका, हांगकांग, यूके, थाइलैण्ड, दुबई, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन।

डायमण्ड के अलावा असर नहीं
हीरे की खरड़ के आयात में रुकावट है। अन्य जैम एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री सामान्य है। फिलहाल विलायती मांग में इजाफा है। निर्यात बाजार में इंडियन ज्वैलरी की मांग है। - रामशरण गुप्ता, अध्यक्ष, जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन

डीजीएफटी को लिखा पत्र
हीरे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन पिछले कई माह से फिर से कीमत सामान्य होने लगी थी। युद्ध के हालात नहीं सुधरे तो हीरा और डायमण्ड ज्वैलरी की कीमतों में और बढ़ोतरी होगी। रूस के लिए जैम एंड ज्वैलरी के पार्सल नई दिल्ली से एयरलाइंस कंपनियां बिना कारण बताए लौटा रही है। विदेश व्यापार विभाग को एसोसिएशन ने मांग पत्र लिखा है। एयरलाइंस कंपनियों की ओर से रूस के लिए पार्सल सुविधा जल्द शुरू करवाई जाए। - गौरव जैन, अध्यक्ष सीतापुरा जैम एंड ज्वैलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

जैम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट

कमोडिटी कैटगिरी   
2021    2022    ग्रोथ रेट (%)
प्रीसियस/सेमी प्रीसियस स्टोंस    123.53    168.12    36.10
सिल्वर आर्टिकल्स    13    15.02    15.54
कर्लड जैमस्टोंस अनवर्कड    33.42    55.90    67.24
कलर्ड जैमस्टोंस वर्कड    1270.74    2075.16   63.30
कट एंड पॉलिश्ड डायमंड्स    183.64    320.33    74.44
 गोल्ड ज्वैलरी     861.64     1759.32     104.18
 इमीटेशन ज्वैलरी     127.94     205.31     60.48
 लैब ग्रोन डायमंड्स, अनवर्कड     12.08     17.57     45.44
लैब ग्रोन डायमंड्स, वर्कड    21.60    23.64    9.14
सिल्वर ज्वैलरी    1294.21    1968.61    52.11
सिंथेटिक स्टोंस वर्कड    3.99    10.13     154.05
कुल    3954.63    6618.37     67.36
(आंकड़े करोड़ रुपए में है)









Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News