लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस, मतदान में हमने बनाया विश्व रिकॉर्ड
हमने महिलाओं की गरिमा का सम्मान रखा
करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें 31 करोड़ महिलाएं भी शामिल है। लोकतंत्र के पर्व में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जनू को आएंगे। इससे पहले चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर आयोग की चुनाव को लेकर तैयारियों की जानकारी दी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि देश में आम चुनाव के दौरान हमने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस बार का चुनाव हर लिहाज से ऐतिाहसिक रहा है। आयोग ने सभी मतदाताओं को सलाम करते हुए कहा कि हमने महिलाओं की गरिमा का सम्मान रखा। करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें 31 करोड़ महिलाएं भी शामिल है। लोकतंत्र के पर्व में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मतदाताओं की सुविधा के लिए 135 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।
आयुक्त ने कहा कि 85 से अधिक के वोटरों ने भी मतदान किया। हमने घर पहुंचकर लोगों से मतदान करवाया। युवओं को मतदान से प्रेरणा मिलेगी। राजनीतिक नेताओं के चुनाव आयोग को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि आयोग का लेकर दिए गए निगेटिव बयानों से ठेस पहुंचती है।
Comment List