राज्यवर्धन राठौड़ ने निगम के अधिकारियों साथ की बैठक, विकास कार्यों पर की चर्चा
जलभराव जैसी समस्या का सामना ना करना पड़े
मानसून के आगमन से पहले सारी व्यवस्थाएं सही करने के भी निर्देश दिए।
जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा के विकास के संबंध में नगर निगम के अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा में जारी विकास योजनाओं की संपूर्ण जानकारी ली। इसके साथ ही मानसून के आगमन से पहले सारी व्यवस्थाएं सही करने के भी निर्देश दिए।
राठौड़ ने कहा कि जनता को बारिश में जलभराव जैसी समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना की जानकारी लेते हुए सारे काम समय पर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
Tags: officers
Related Posts
Post Comment
Latest News
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, इंडिया समूह की जीत के लिए करेगी काम : पांडे
24 Oct 2024 17:00:35
पार्टी ने विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में किसी भी सीट पर उम्मीदवार खड़ा नहीं करने का निर्णय लिया...
Comment List