प्रेग्नेंसी के दौरान रखें विशेष ध्यान

प्रेग्नेंट महिला के लिए गर्मी मौसम एक बड़ी चुनौती लेकर आता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान रखें विशेष ध्यान

गर्मी के मौसम में महिलाओं को भूख, गैस, एसिडिटी, उल्टी जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं।

 गर्मियों का मौसम शुरू होते ही कई परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में एक प्रेग्नेंट महिला के लिए ये मौसम एक बड़ी चुनौती लेकर आता है। गर्मी के मौसम में महिलाओं को भूख, गैस, एसिडिटी, उल्टी जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में काफी ज्यादा हार्मोन बदलते हैं, जिसकी वजह से उनका व्यवहार चिड़चिड़ा हो जाता है।


पानी पिएं ज्यादा से ज्यादा
गर्मी के मौसम में बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। जिस कारण चक्कर, उल्टी जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए प्रेग्नेंट महिला को दिनभर बार-बार पानी पीते रहना चाहिए। वहीं, शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए आप कई अन्य तरह के ड्रिंक्स जैसे नारियल पानी, आंवले का जूस आदि पी सकते हैं।


खानपान सही हो
गर्मियों के मौसम में प्रेग्नेंट महिला को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। जंक फूड और ऑयली चीजों को खाने से बचना चाहिए। खाने में सीजनल सब्जियों और फलों का इस्तेमाल करना चाहिएए जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करें।


नींद पूरी होनी चाहिए
प्रेग्नेंट महिला के लिए अपनी नींद को पूरा करना बेहद जरूरी होता है। ऐसा करने से महिला को एनर्जी मिलती है। अगर आपको दोपहर में थकान महसूस हो रही है, तो आप कुछ समय के लिए पॉवर नैप ले सकती हैं। पॉवर नैप के कई फ ायदे हैं, इससे आप फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस कर सकती हैं।


कपड़े ऐसे चुने जो हो ढीले-ढाले
ढीले-ढाले हल्के कपड़े पहनने से आपके शरीर को हवा लगती रहती है। गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिला को ज्यादा पसीना आ सकता है। ऐसे में आप दिन में दो-तीन बार नहा लें और कपड़े बदल दें। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिलेगा।  


अपनी दिनचर्या का खास ख्याल
प्रेग्नेंसी के दौरान जरूरी होता है कि अपनी दिनचर्या का खास ख्याल रखें। इस दौरान महिलाओं के शरीर में न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी कई बदलाव होते हैं। ऐसे में अपने दिन की शुरुआत से लेकर रात में सोने तक छोटी-बड़ी चीज का खास ख्याल रखना चाहिए।


योग करें
प्रेग्नेंट महिला के लिए एक्सरसाइज काफी फायदेमंद मानी जाती है। इससे न सिर्फ मां बल्कि होने वाले बच्चे का स्वास्थ्य भी फि ट रहता है। एक्सरसाइज करने से मन भी शांत रहता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी