दिनदहाड़े चोरी की नीयत से घर में घुसे लड़के को पुलिस के किया हवाले

दिनदहाड़े चोरी की नीयत से घर में घुसे लड़के को पुलिस के किया हवाले

शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 18 में आज दिनदहाड़े एक लड़का चोरी की नीयत से घर में घुस गया। लोगों की सजगता से पकड़ा गया, जिसे बाद में पुलिस को बुलाकर हवाले कर दिया गया।

जोधपुर। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 18 में आज दिनदहाड़े एक लड़का चोरी की नीयत से घर में घुस गया। लोगों की सजगता से पकड़ा गया, जिसे बाद में पुलिस को बुलाकर हवाले कर दिया गया। अब देवनगर पुलिस इस लडक़े से पड़ताल में जुटी है। पकड़ा गया लड़का नाबालिग प्रतीत हुआ है।

जानकारी के अनुसार चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 18 में दीपक भंडारी रहते है। आज दिन में एक लडक़ा उनके घर में चोरी नीयत से घुस गया और सीढिय़ों के रास्ते से जाने लगा। तब परिवार की सजगता से इसका पता और उसके पकड़ कर देवनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News