बारिश के बाद अब शहर को चमकाने पर रहेगा फोकस : यादव

पौधरोपण के संरक्षण को लेकर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए

बारिश के बाद अब शहर को चमकाने पर रहेगा फोकस : यादव

शहर की सुंदरता बनी रहे। उन्होंने मानसून में किए गए पौधरोपण के संरक्षण को लेकर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। 

जयपुर। बारिश के बाद अब राज्य सरकार का फोकस जयपुर शहर की सड़कों को चमकाने पर रहेगा। साथ ही सड़कों पर साफ  सफाई और पौधरोपण के संरक्षण पर भी नजर है। इसको लेकर स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। यादव ने कहा कि मानसून के कारण शहर में जगह-जगह पेड़ और झाड़ियां बेतरतीब तरीके से बढ़ गए हैं, जिनकी छंटाई करना जरूरी हो गया है। ताकि शहर की सुंदरता बनी रहे। उन्होंने मानसून में किए गए पौधरोपण के संरक्षण को लेकर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। 

मरम्मत अच्छे मैटेरियल से हो
प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण टूटी सड़कों के मरम्मत कार्य की अधिकारी देखरेख करें और तय करें कि मरम्मत कार्य में अच्छे पदार्थ का इस्तेमाल किया जाए। अधिकारियों से कहा कि फील्ड पर उतर कर शहर की सफाई व्यवस्था का निरंतर जायजा लें। उन्होंने कहा कि गंदगी और आवारा पशु के कारण बाहर से आने वाले लोगों और विदेशी पर्यटकों में शहर की तस्वीर अच्छी नहीं जाती है। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जाए।साथ ही आवारा पशुओं की समस्या को खत्म करने पर फोकस किया जाए। 

Tags: meeting

Post Comment

Comment List

Latest News