दक्षिण कोरिया में बारिश के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान, 3 लोगों की मौत

एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया

दक्षिण कोरिया में बारिश के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान, 3 लोगों की मौत

तड़के करीब 3:57 बजे दक्षिण चुंगचियोंग प्रांत के सेओचेन काउंटी में भूस्खलन के कारण ढहे एक घर के अंदर से एक व्यक्ति मृत पाया गया।      

सियोल। दक्षिण कोरिया के दक्षिणी क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा के कारण 3 लोगों की मौत हो गयी और कई जगहों पर बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि तड़के करीब 3 बजे से जारी भारी बारिश के कारण दक्षिण चुंगचियोंग प्रांत के नॉनसन शहर में स्टूडियो अपार्टमेंट बिल्डिंग की जलमग्न लिफ्ट से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। तड़के करीब 3:57 बजे दक्षिण चुंगचियोंग प्रांत के सेओचेन काउंटी में भूस्खलन के कारण ढहे एक घर के अंदर से एक व्यक्ति मृत पाया गया।      

 इसके अलावा उत्तरी ग्योंगसांग प्रांत के डेगू शहर में एक और व्यक्ति मृत पाया गया। आशंका जतायी गयी है कि वह व्यक्ति उफनती नदी में बह गया होगा। उत्तरी चुंगचेओंग प्रांत में एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिलने के कारण मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है। सेओचियन काउंटी में करीब एक घंटे तक 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई, जो आज तड़के करीब 03:16 बजे तक जारी रही। दक्षिण चुंगचियोंग और उत्तरी जिओला प्रांतों में देर रात से तड़के पांच बजे के बीच 118.5 मिमी से 255.0 मिमी तक वर्षा हुई। भारी बारिश के कारण 3,072 लोगों को निकाला गया, इनमें से 1,404 लोगों को घर वापस जाने की अनुमति दी गये।

Tags: killed

Post Comment

Comment List

Latest News

नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हासिल करेंगे नेट जीरो का लक्ष्य: नागर नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हासिल करेंगे नेट जीरो का लक्ष्य: नागर
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि विश्व की करीब एक-चौथाई जनसंख्या तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में 28 प्रतिशत...
जन औषधि केंद्र:  वर्ष 2024-25 में हुई 1 हजार करोड़ की दवाओं की बिक्री
भाजपा‌ ने पंजाब, मेघालय के उपचुनावों के उम्मीदवार किए घोषित
जवाहर कला केन्द्र: लोकरंग महोत्सव लोक कला प्रस्तुतियों को मिल रही खूब सराहना
भवन बना नहीं,करोड़ों की जमीन पर खड़े हो रहे संवेदक के वाहन
Bhool Bhulaiyaa3: रोमांटिक ट्रैक 'जाना समझो ना' रिलीज, जानिए कब होगी फिल्म रिलीज
डीएपी की किल्लत से किसान परेशान