असर खबर का - गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ एवं गंदे पानी की निकासी करवाई

दैनिक नवज्योति की खबर पर हरकत में आया पंचायत प्रशासन

असर खबर का - गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ एवं गंदे पानी की निकासी करवाई
ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से गौरव पथ पर नालियां बनवाने की मांग की है।

केबलनगर। आलनिया नदी समीप राजकीय उच्च माध्यमिक  विद्यालय की ओर जा रहे गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ व गंदे पानी से लोग परेशान हो रहे थे तथा नालियां नहीं बनने से पानी की निकासी  नहीं हो रही थी। जिससे आम रास्ते पर   कीचड़ व गन्दगी फैल रही थी। जिसके चलते आमजन व स्कूली छात्र छात्राएं परेशान हो रहे थे। इस समस्या को लेकर  दैनिक नवज्योति के 9 जुलाई के अंक में गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ व गंदगी से जनता परेशान शीर्षक से खबर का प्रमुखता से प्रकाशन किया गया था।  उसके बाद पंचायत प्रशासन हरकत में आया तथा पानी की निकासी की गई। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य रास्ते पर कीचड़ फैल रहा था जिससे छात्रों व ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही थी तथा लोग गंदगी से गुजरने को मजबूर हो रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि गौरव पथ निर्माण के समय नालियां नहीं बनाई गई। जिसके चलते पानी की निकासी नहीं हो रही थी तथा घरों से बहता पानी सड़क पर फैल रहा था। जिससे लोग गंदगी के बीच से गुजर रहे थे। वहीं कुछ वर्ष पूर्व हाट बाजार से आलनिया नदी तक गौरव पथ का निर्माण तो करवाया गया परंतु नाली निर्माण नहीं करवाया गया। जिससे घरों से निकलने वाला पानी रास्ते पर फैल रहा था। वही दुर्गंध के चलते बस्तीवासियों का जीना दुश्वार हो रहा था। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से गौरव पथ पर नालियां बनवाने की मांग की है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असहमति होना किसी भी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इससे निर्णय प्रक्रिया रुकती नहीं: यादव असहमति होना किसी भी प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन इससे निर्णय प्रक्रिया रुकती नहीं: यादव
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रशासनिक और संवैधानिक...
पश्चिम बंगाल में एसआईआर पर घमासान, शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी-वाम मोर्चे पर लगाया झूठा प्रचार करने का आरोप
भरतपुर में सूखे कुएं से नकली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, 150 से अधिक पेटियों में नामी कंपनियों के नकली ब्रांड
आतंकवाद से समझौता नहीं, आत्मरक्षा का अधिकार कायम, सुधार आधारित बहुपक्षवाद का समर्थक है भारत: जयशंकर
दिया कुमारी ने ग्रीन फिट हाफ मैराथन सीजन-तृतीय को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मायावती का बड़ा संगठनात्मक फैसला: बसपा को तीन सेक्टर में बांटा, बारिश-तूफान प्रभावितों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से अपील
एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- निर्वाचन आयोग के संयुक्त बयान से स्थिति स्पष्ट