फ्लाईओवर के नीचे हो रहा अतिक्रमण प्रशासन बना मूक दर्शक

फ्लाई ओवर के नीचे चल रही अवैध दुकानें व पार्किंग

फ्लाईओवर के नीचे हो रहा अतिक्रमण प्रशासन बना मूक दर्शक

शहर के फ्लाई ओवरो के तरफ अधिकारियों का ध्यान नहीं है।

कोटा। शहर को स्मार्ट सिटी और पर्यटन नगरी के रूप में विकसित तो कर दिया लेकिन अतिक्रमण से मुक्ति नहीं मिलने से स्मार्ट सिटी  अतिक्रमण की चपेट में आ रही है। हालांकि कलक्टर के आदेश के बाद से पिछले तीन दिन से शहर की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। लेकिन शहर में स्मार्ट सिटी के तहत बने 9 फ्लाईओवर के नीचे लोगों ने अतिक्रमण कर पक्की दुकाने तक बना ली है। केडीए का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।  शिक्षा नगरी कोटा में अतिक्रमण बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है। शहर में पुराने के साथ साथ अब नए फ्लाई ओवर तक के नीचे अतिक्रमण की भरमार है। कई अतिक्रमण तो बरसों से स्थाई कब्जा जमाए हुए हैं। सड़क किनारे और फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण तो शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं। वहीं फ्लाई ओवरों के नीचे हो रहे अतिक्रमण उनकी सुंदरता में ग्रहण लगा रहा है। साथ ही यातायात बाधित हो रहा हैं। शहर में फ्लाई ओवर के नीचे अतिक्रमण का मामला किसी एक या दो जगह का नहीं है। पूरे शहर में 9 फ्लाईओवर के नीचे यही हालत है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और यातायात को सुगम बनाने के लिए फ्लाई ओवरों का निर्माण किया गया। लेकिन लोगों ने उनके नीचे की खाली जगह पर भी अतिक्रमण कर लिया। शहर के विभिन्न फ्लाई ओवर के नीचे लोगों ने अतिक्रमण कर अवैध रूप से पार्किंग व दुकानें संचालित कर रखी है। जिसे आए दिन जाम लग रहे है। शहर के व्यस्तम इलाकों में बने फ्लाई ओवरों के नीचे लोगो ने अतिक्रमण कर दुकानें खोल दी है। जिससे राहगीरों को जाम से दोचार होना पड़ रहा है। शहर के गुमानपुरा, छावनी ,केशवपुरा, जवाहर नगर फ्लाई ओवर, बोरखेडा, विज्ञान नगर, कुन्हाड़ी, अनंतपुरा फ्लाईओवर के नीचे लोगो ने दो पहिया वाहन चाय की थड़िया लगा रखी है। शहर में अतिक्रमण हटाने कि मुहिम चल रही है लेकिन यह मुहिम केवल मुख्य सड़कों तक ही सिमित है। शहर के फ्लाई ओवरो के तरफ अधिकारियों का ध्यान नहीं है जिससे लोग फ्लाई ओवर के निचे अतिक्रमण का जाल बिछा कर बैठे हुए है।

संजय नगर आरओबी के नीचे अतिक्रमण
डीसीएम रोड स्थित संजय नगर आरओबी के नीचे बरसों से अतिक्रमण हो रहा है। यहां शुरूआत में कुछ लोगों ने अस्थाई रूप से तबेला बनाया फिर वहीं पर झोपड़ी बनाकर रहने लगे। इस जगह पर कई बार लूट और मारपीट की भी घटनाएं हो चुकी हैं। आओबी के नीचे अवैध रूप से बजरी का भी व्यवसाय होने लगा है। जिससे भी रास्ता अवरूद्ध रहता है। ओवर ब्रिज के पास पहले नीचे वाहनों के लिए क्रॉसिंग का रास्ता था जो भी कुछ समय पहले अतिक्रमियों द्वारा बंद कर दिया गया। इसके अलावा यहां अवैध रूप से शराब व गांजा जैसे नशीले पदार्थ बेचे जाते हैं।

छावनी का अतिक्रमण बन गया है नासूर
छावनी फ्लाईओवर का अतिक्रमण लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। यहां गाड़ी चलना मुश्किल हो गया है। फ्लाई ओवर नीचे भी इसी तरह से अतिक्रमण की शुरूआत हुई थी। पहले यूआईटी ने ध्यान नहीं दिया। उसके बाद नगर निगम के क्षेत्राधिकार में आ गया तो उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। अब हालात ये हो गए हैं कि स्लिप लेन पर हमेशा जाम लगा रहता है, लेकिन दोनों विभागों में से किसी की हिम्मत अतिक्रमण हटाने की नहीं होती।
- रितिका शर्मा, निवासी कोटा 

शहर के 9 फ्लाई ओवर के नीचे बन सकते हैंबच्चों के लिए मनोरंजन जोन
शहर में स्मार्ट सिटी के  तहत कुल 9 फ्लाई ओवर बनाए गए हैं। इनके नीचे की जगह पर अतिक्रमण की भरमार हो चुकी है।  इस समस्या के निजात के लिए पूर्व में यूआईटी ने  मुम्बई की तर्ज पर स्मार्ट मिनी खेल स्थल विकसित करने की योजना बनाई लेकिन वो मूर्तरूप नहीं ले सकी है। अतिक्रमण को रोकने के लिए इन फ्लाईओवर के नीचे छोटे मनोरंजक व अध्ययन से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाए तो अतिक्रमण से मुक्ति मिल सकती है। इस दिशा में कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। झालावाड़ रोड कोचिंग का हब है। कोचिंग विद्यार्थियों व आसपास की मल्टीस्टोरी में रहने वालों के लिए खेल-मनोरंजन व अध्ययन से जुड़ी गतिविधियों के लिए अच्छे केन्द्र विकसित किए जा सकते है।  कुन्हाड़ी, विज्ञान नगर, केशवपुरा से जवाहर नगर, सिटी मॉल के सामने, अन्नतपुरा, बोरखेड़ा क्षेत्र के फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह में अलग-अलग इनडोर खेल और जिम्रेजियम जैसी सुविधाएं विकसित किया जाना आवश्यक है।  शहर में 15 लाख से अधिक जनसंख्या एवं 2 लाख विद्यार्थियों को इन फ्लाई ओवर के नीचे उनके निवास के आसपास ही खेल के स्थान मिल सकते है। 
- श्वेतांक दीक्षित, समाजसेवी  

Read More राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत

जवाहर नगर फ्लाई ओवर के नीचे घोड़े वालों ने किया अतिक्रमण
जवाहर नगर स्थित दादाबाड़ी से केशवपुरा तक बने फ्लाई ओवरके नीचे  अतिक्रमण की भरमार है। यहां जवाहर नगर की तरफ घोड़ी और ढोल वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है। सड़क के दोनों ओर इन अतिक्रमियों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। वहीं केशपुरा सर्किल के यहां बैड़ बाजा वालों ने अपनी गाड़िया खड़ी कर रखी है। इसके आगे लोगों ने अपनी कारे पार्किंग कर रखी है। दादाबाडी से लेकर केशवपुरा तक चाय थडियों से लेकर नाश्ते की दुकाने सजी हुई है।  यहां तक कि फ्लाई ओवर के नीचे प्राइवेट बसें तक खड़ी की जा रही है। जिससे रास्ता पूरी तरह से अवरूद्ध हो रहा है। इसको हटाने की आवश्यकता है। 
- मिलन सिंह, जिम ट्रेनर

Read More तीन दिवसीय त्रिनेत्र गणेश जी मेले का हुआ शुभारंभ

इनका कहना है
अतिक्रमियों को जमने नहीं दिया जाएगा। जो ठेले व दुकानें लगी हैं उन्हें तत्काल हटा दिया जाएगा। साथ ही जहां जहां यूआईटी क्षेत्र में अतिक्रमण किया हुआ इसकी जांच कराकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। 
- कुशाल कोठारी, केडीए सचिव कोटा 

Read More राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश