महिला कांग्रेस का पीसीसी में 11 अगस्त को लहरिया उत्सव, महिला विधायक भी होंगी शामिल

महिला कांग्रेस का पीसीसी में 11 अगस्त को लहरिया उत्सव, महिला विधायक भी होंगी शामिल

आयोजन समिति में अरुणा गौड़ प्रदेश महासचिव, रानी लुबना अध्यक्ष हेरिटेज, गुंजन शर्मा प्रदेश सचिव (जयपुर महानगर महिला कांग्रेस) शामिल हैं।

जयपुर। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की तरफ से 11 अगस्त को पीसीसी मुख्यालय पर जयपुर महानगर एवं प्रदेश की सभी महिला कांग्रेसियों का लहरिया उत्सव कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में कांग्रेस से सभी महिला कार्यक्रताओं को लहरिया के दुपट्टे ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा। देश प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालातों और महिलाओं की संगठन में भागीदारी को लेकर भी चर्चा होगी।

आयोजन समिति में अरुणा गौड़ प्रदेश महासचिव, रानी लुबना अध्यक्ष हेरिटेज, गुंजन शर्मा प्रदेश सचिव (जयपुर महानगर महिला कांग्रेस) शामिल हैं। कार्यक्रम में विधायक अनीता जाटव, संगीता गर्ग राष्ट्रीय सचिव महिला कांग्रेस, प्रियंका मेघवाल पूर्व जिला प्रमुख, बाड़मेर, आरती मीणा प्रदेश उपाध्यक्ष, मीनाक्षी सेठी सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रजिया बानों पूर्व प्रधान जिला महासचिव गंगापुर सिटी, गीता रानी शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष हिंडौन, लीना शर्मा प्रदेश महासचिव धौलपुर, रज्जो मीना ब्लॉक अध्यक्ष नादौंती, अनीता मीना जिला महासचिव गंगापुर, मंजू शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड सहित अनेक महिला नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश