भाजपा ने सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप-पत्र

चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है

भाजपा ने सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप-पत्र

राजस्थान में कानून व्यवस्था को भारतीय जनता पार्टी बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है। इसके चलते भाजपा ने सरकार के खिलाफ 3 साल के अपराधों को लेकर आरोप-पत्र जारी किया है।

जयपुर। राजस्थान में कानून व्यवस्था को भारतीय जनता पार्टी बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है। इसके चलते भाजपा ने सरकार के खिलाफ 3 साल के अपराधों को लेकर आरोप-पत्र जारी किया है। अलवर की राजगढ़ में पुराने मंदिर तोड़ने के मामले में 5 मई को प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करने की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने सरकार के खिलाफ आरोप-पत्र जारी किया।

पूनिया ने कहा की प्रदेश के राजनीतिक हालात पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पदाधिकारी हम मुद्दे को लेकर संवाद किया है। यह गंभीर मुद्दा है। आजादी के बाद शांतिपूर्ण प्रदेश में अनेक सरकारें आई और गई, लेकिन एक विपक्ष के नाते इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरीके की नकारा और में अराजक निकम्मी सरकार नहीं देखी। बेरोजगारी भत्ते को लेकर बेरियर लगाया। 30 लाख को देना था दिया 4 लाख को भृष्टाचार में रिकॉर्ड बन गया है। राजस्थान शांतिपूर्ण प्रदेश है। राजस्थान की बड़ी समस्या कानून व्यवस्था है। तीन वर्षों में 7 लाख से ज्यादा मुकदमे दर्ज होना। मुख्यमंत्री व गृहमंत्री ने अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सके। समाज के सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश की भी एक लंबी फेहरिस्त को लेकर एक आरोप जारी किया।

Post Comment

Comment List

Latest News