
मैक्सिको में सीमेंट संयंत्र में गोलीबारी में 8 की मौत
तुला शहर में क्रूज अजुल सीमेंट संयंत्र में गोलीबारी हुई
मैक्सिको में हिडाल्गो प्रांत के तुला शहर में क्रूज अजुल सीमेंट संयंत्र में गोलीबारी हुई है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
हिडाल्गो। मैक्सिको में हिडाल्गो प्रांत के तुला शहर में क्रूज अजुल सीमेंट संयंत्र में गोलीबारी हुई है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। अज्ञात बंदूकधारियों ने संयंत्र पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने उनका प्रतिरोध किया। गवर्नर उमर फयाद मेनेसेस ने ट्विटर पर लिखा कि मैं तुला शहर में क्रूज अजुल संयंत्र में हुई झड़पों की निंदा करता हूं, जहां आठ लोगों की मौत हो गई। 11 घायल हो गए और नौ को हिरासत में लिया गया है।
क्षेत्रीय आंतरिक मंत्रालय और अभियोजक के कार्यालय को हादसे की जांच करने के के साथ परस्पर विरोधी पक्षों के बीच बातचीत को सुविधाजनक बनाने का काम दिया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

02 Oct 2023 20:56:43
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य...
Comment List