कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में सरकार विफल, बलात्कार के टूटे रिकॉर्ड : खाचरियावास 

कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है

कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में सरकार विफल, बलात्कार के टूटे रिकॉर्ड : खाचरियावास 

बलात्कार, लूट, डकैती, हत्या अपहरण की सारी घटनाओं के रिकॉर्ड टूट गए हैं, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। 

जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भिवाड़ी में खुलेआम डकैती की घटना होती है, गोलियां चलाई जाती है। 3 लोगों को गोली लगती है। एक मारा जाता है। इस तरह की घटनाएं हर दिन राजस्थान में हो रही हैं। बलात्कार, लूट, डकैती, हत्या अपहरण की सारी घटनाओं के रिकॉर्ड टूट गए हैं, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। 

सड़कों पर अपने परिवार के साथ सफर करने में लोग डरने लगे हैं, इंस्पेक्टर शासन चल रहा है। चारों तरफ चौथ वसूली और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हालात इतने खराब है कि 2 वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार होता है, दूसरे दिन 3 वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार होता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News