एसएमएस स्टेडियम में लम्बी दौड़ के साथ शुरू हुआ स्पोर्ट्स वीक

महिला वर्ग में मीना और पुरुष वर्ग में खेताराम बने चैंपियन

एसएमएस स्टेडियम में लम्बी दौड़ के साथ शुरू हुआ स्पोर्ट्स वीक

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान खेल परिषद द्वारा आयोजित खेल सप्ताह की शुरुआत सोमवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित पुरुष और महिलाओं की लम्बी दौड़ के साथ हुई।

जयपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान खेल परिषद द्वारा आयोजित खेल सप्ताह की शुरुआत सोमवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित पुरुष और महिलाओं की लम्बी दौड़ के साथ हुई। महिलाओं की तीन किलोमीटर दौड़ में मीना चैंपियन बनीं, वहीं पायल ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में आयोजित पांच किलोमीटर की दौड़ में खेताराम विजेता बने। कानाराम ने दूसरा और मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

इससे पूर्व आमजन की खेलों में भागीदारी बढ़ाने और खेल व फिटनेस के प्रति जागरुकता लाने के लिए जिला क्रीडा परिषद के मुख्यालय चौगान स्टेडियम में के प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रशंसक और आमजन ने हिस्सा लिया। प्रभात फेरी की शुरुआत पुरानी बस्ती स्थित लंगर के बालाजी से की गई और यह नीमड़ी पुलिस चौराहे से नाहरगढ़ रोड, राजा शिवदासजी का चौराहा और गणगौरी बाजार होते हुए चौगान स्टेडियम पहुंची। 

प्रभातफेरी की शुरुआत से पहले खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई गई।

Post Comment

Comment List

Latest News