सूडान में भारी बारिश के बाद आचनक आई बाढ़, 132 लोगों की मौत 

डूबने सहित विभिन्न कारणों से हुई है

सूडान में भारी बारिश के बाद आचनक आई बाढ़, 132 लोगों की मौत 

भारी बारिश के कारण सूडान के 10 क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। इनमें से नॉर्दर्न राज्य और रिवर नाइल राज्य सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण 12,400 से अधिक घर पूरी तरह नष्ट हो गये।

खार्तूम। सूडान में भारी बारिश होने से अचानक आयी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हो गयी है। सूडानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्राकृतिक आपदा से मरने वालों का आंकड़ा 132 तक पहुंच गया है। इससे पहले सूडानी अधिकारियों ने प्राकृतिक आपदा के कारण 68 लोगों की मौत की सूचना दी थी। उन्होंने कहा था कि पीड़ितों की मौत घर गिरने और डूबने सहित विभिन्न कारणों से हुई है।

भारी बारिश के कारण सूडान के 10 क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। इनमें से नॉर्दर्न राज्य और रिवर नाइल राज्य सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण 12,400 से अधिक घर पूरी तरह नष्ट हो गये।

Tags: flood

Post Comment

Comment List

Latest News