तमिलनाडु में 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को भेजा घर

च्चों को लेने के लिए संबंधित शैक्षणिक संस्थानों की ओर दौड़ पड़े

तमिलनाडु में 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को भेजा घर
बम की धमकी के कारण स्कूलों में उस समय तनाव की स्थिति हो गयी, जब चिंतित अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए संबंधित शैक्षणिक संस्थानों की ओर दौड़ पड़े। 

इरोड। तमिलनाडु में इरोड और तिरुचिरापल्ली जिलों के 3 निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने से पुलिस और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इरोड के सेनापतिपलायम, चेट्टीचवाडी और तिरुचिरापल्ली के कल्लिकुडी स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल को सुबह एक ईमेल मिला, जिसमें धमकी दी गई थी कि संस्थानों में बम विस्फोट हो सकते हैं। इसके बाद स्कूलों को खाली करा लिया गया और छात्रों को उनके घर भेज दिया गया। बम की धमकी के कारण स्कूलों में उस समय तनाव की स्थिति हो गयी, जब चिंतित अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए संबंधित शैक्षणिक संस्थानों की ओर दौड़ पड़े। 

उन्होंने बताया कि तमिलनाडु बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) कर्मियों और खोजी कुत्तों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्कूलों में पहुंचे और गहन तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बम की धमकी वाले मेल की जांच शुरू कर दी गयी है। साइबर क्राइम ङ्क्षवग पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और इंटरनेट प्रोटोकॉल पते को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, जहां से स्कूलों को मेल भेजा गया है।

 

Tags: bomb

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अजमेर-पाली-अलवर में बड़ा उलटफेर, भाजपा ने महापौर पद पर कब्जा जमाया अजमेर-पाली-अलवर में बड़ा उलटफेर, भाजपा ने महापौर पद पर कब्जा जमाया
राजस्थान के 273 निकायों में महापौर व अध्यक्ष पद के नतीजों ने चौंकाया है। अजमेर, पाली और अलवर में निर्दलीय...
लोकतंत्र की रक्षा के लिए लागू हो प्रभावी दल-बदल कानून, राजेन्द्र सेन ने कहा- प्रतिनिधियों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए पारदर्शी व्यवस्था जरूरी
जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित
SIR पर खरगे का चुनाव आयोग से सवाल, पूछा- क्या अब वीआईपी और आम मतदाताओं की अलग-अलग श्रेणी बनाई जा रही हैं
करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन