परमाणु युद्ध को रोकना दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती : ट्रम्प

हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका उपयोग कभी ना किया जाए

परमाणु युद्ध को रोकना दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती : ट्रम्प

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि वह संवाद का मार्ग खुला रखकर वैश्विक स्थिरता बनाए रखने में मदद करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि मैं होशियारी के साथ फोन के माध्यम से ऐसा कर सकता हूं।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने  कहा है कि अमेरिका और दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती निकट भविष्य में परमाणु युद्ध को रोकना है। ट्रम्प ने विस्कॉन्सिन राज्य के एक टाउन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनके विचार से अमेरिका और विश्व के लिए सबसे बड़ी समस्या परमाणु हथियार है। ट्रम्प ने कहा कि यह एक विनाशकारी शक्ति हैं और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका उपयोग कभी ना किया जाए।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि वह संवाद का मार्ग खुला रखकर वैश्विक स्थिरता बनाए रखने में मदद करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि मैं होशियारी के साथ फोन के माध्यम से ऐसा कर सकता हूं। ट्रम्प ने उल्लेख किया कि अमेरिका और रूस सबसे बड़ी परमाणु शक्तियां हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि चीन अपने परमाणु भंडार को बढ़ाते हुए लगभग 5 वर्षों में उनकी बराबरी कर लेगा। माना जा रहा है कि अगर ट्रंप होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करते हैं, तो वह रूस के साथ हथियार नियंत्रण में शामिल हो सकते हैं।

Tags: trumph

Post Comment

Comment List

Latest News