जॉर्ज फ्लॉयड हत्या मामले में फैसला, दोषी पूर्व पुलिस अफसर डेरेक चाउविन को साढ़े 22 साल की सजा

जॉर्ज फ्लॉयड हत्या मामले में फैसला, दोषी पूर्व पुलिस अफसर डेरेक चाउविन को साढ़े 22 साल की सजा

अमेरिका की एक अदालत ने पिछले वर्ष अश्वेत अफ्रीकी अमेरिकी नागरिक जार्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में नियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन को 22 साल और 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सजा सुनाए जाने से पहले कहा कि यह सजा आपको मिले अधिकार का दुरुपयोग और जॉर्ज फ्लॉयड के साथ क्रूरतम व्यवहार की परिणति है।

वाशिंगटन। अमेरिका की एक अदालत ने पिछले वर्ष अश्वेत अफ्रीकी अमेरिकी नागरिक जार्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में नियापोलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन को 22 साल और 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। हेनेपिन काउंटी के डिस्ट्रिक्ट न्यायाधीश पीटर काहिल ने संबंधित मामले की सुनवाई के बाद सजा सुनाए जाने से पहले कहा कि यह सजा आपको मिले अधिकार का दुरुपयोग और जॉर्ज फ्लॉयड के साथ क्रूरतम व्यवहार की परिणति है।

न्यायाधीश ने कहा कि उनका यह फैसला जनमत की भावना से प्रेरित नहीं है और इसे कुछ संदेश देने की कोशिश के परिप्रेक्ष्य में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक अदालत के न्यायाधीश का काम कानून के विशिष्ट तथ्यों को लागू करने के साथ ही विशेष तरह के मामलों को निपटाना है। फैसले के बाद डेरेक चाउविन की जमानत को तुरंत रद्द कर दिया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फ्लॉयड की हत्या का केस ज्यूरी के पास भेजा गया था। इसमें 6 श्वेत और 6 अश्वेत लोग शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि मई 2020 में फ्लॉयड की हत्या के मामले में 45 वर्षीय चाउविन को गिरफ्तार किया गया था। हिरासत में रखे जाने के दौरान पुलिस अधिकारी ने थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करते हुए फ्लॉयड की गर्दन को 9 मिनट तक अपने घुटने में दबाए रखा था, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रंगभेद और पुलिस की बर्बरता को लेकर अमेरिका समेत दुनियाभर में प्रदर्शन हुए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें