आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आज का राशिफल

आज का राशिफल

दिन अच्छा रहेगा।छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। पडोसी व रिश्तेदारों से लाभ की संभावना। घर में मांगलिक कार्य होंगे।

मेष
दिन अच्छा रहेगा।छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। पडोसी व रिश्तेदारों से लाभ की संभावना। घर में मांगलिक कार्य होंगे। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर बनी चिंता समाप्त होगी। भाई बहिन से लाभ होगा। मन में शांति रहेगी। 

मिथुन
दिन अच्छा है। व्यापार ठीक रहेगा। धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है। काम को लेकर उत्साही रहेंगे। सेहत  ठीक रहेगी। धन की वृद्धि से मन प्रसन्न होगी।काम में  सफलता प्राप्त होगी। घर में सुख सुविधा के काम में बढोतरी होगी। 

सिंह
उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। सरकारी काम में उत्तम समय है। सरकार से शुभ समाचार मिलने से आज का दिन आनन्दमय व्यतीत होगा। व्यवसाय व अन्य कार्य की उलझनें दूर होंगी। आमदनी मध्यान बाद संभव है। पुराना धन प्रयासों से प्राप्त हो जाएगा।

तुला
सेहत में उतार चढाव रहेगा।बनी बनाई योजनाएं अधर में लटकेंगी, परिवार में दुखद घटना होने की संभावना व्यवसाय कार्य मं उदासीनता दिखाने से लाभ कम होगा। अधिकारियों से बच कर रहें। मध्यान बाद स्थिरता आएगी। ज्यादा परिश्रम से बचें। 

धनु
आज व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य में भी व्यस्तता रहेगी। धन लाभ संतोषजनक रहेगा। खर्च भी बढेगा। जिस भी कार्य में मन बनाएंगे उसके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद आपके पक्ष में होेंगे। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे,

कुंभ
धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें।मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। घर में कलह का माहौल बनेगा।धन का खर्च अधिक होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, दिन को सहनशीलता व समझदारी से व्यतीत करें।गुप्त शत्रु नुकसान पहुचाने का प्रयास करेंगे।

वृष
माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन सुख में कमी आएगी। वाहन दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं। घरेलू कलह से मन अशांत रहेगा। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। परिवार व जीवनसाथी के साथ मतभेद बनेंगे। व्यापार में हानि होगी।

कर्क
सफलता नहीं मिलने से मन खिन्न रहेगा। दिन उतार चढाव वाला रहेगा।  नौकरीपेशा जातक को काम में घुटन महसूस होगी।आलस्य बना रहने से काम व आराम के मध्य सामंजस्य स्थापित करने में समस्या होगी। मनोरंजन के अवसर नहीं मिलने से निराशा रहेगी।

कन्या
दिन उन्नति भरा रहेगा। दिन के आरंभ से ही धार्मिक कार्य को लेकर चहल पहल रहेगी, इसके लिए दैनिक कार्य में बदलाव करना पड सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। धनलाभ होगा। आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।

वृश्चिक
लाभदायक दिन है लेकिन मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। दिमाग पर अधिक दबाव ना डालें, अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें। प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी।

मकर
नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। परेशानी से निजात मिलेगी।  प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे,

मीन
धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों से सावधान रहें। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनाव का माहौल बनेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

Related Posts

साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब शत प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब शत प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान
भारतीय रेलवे की ओर से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में डिजिटल इंडिया की तरफ सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। ...
'एक राष्ट्र एक चुनाव' ध्यान भटकाने की कोशिश : खडगे
टेक्सटाइल सोर्सिंग मीट-24 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 300 करोड़ का हुआ कारोबार
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट- 2024 को पूर्ण सफल बनाने के लिए अधिकारी करें मुस्तैदी से काम- शासन सचिव पर्यटन
Stock Market Update : रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गिरा बाजार, सेंसेक्स 131.43 अंक गिरा
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया एनपीएस वात्सल्य योजना के शुभारंभ पर जागरूकता कार्यक्रम 
लगातार बारिश ने फेरा किसानों की उम्मीदों पर पानी