आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

नया काम प्रारंभ ना करें, या सावधानी बरतें। अधीनस्थों पर ज्यादा भरोसा ना करें। साझेदारी में हानि,लेनदेन में सावधानी बरतें। मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

मेष
नया काम प्रारंभ ना करें, या सावधानी बरतें। अधीनस्थों पर ज्यादा भरोसा ना करें। साझेदारी में हानि,लेनदेन में सावधानी बरतें। मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे।छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। 

मिथुन
राज्य पक्ष से लाभ। पुराने शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, सावधानी बरतें। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है।आय के नए स्त्रोत बनेंगे। अधीनस्थों से सावधान रहें। उधार देने से बचें। वाहन सुख की प्राप्ति होने की संभावना।

सिंह
राजनीतिज्ञों को नए अवसर मिलेंगे। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बनेगा। मेहमाननवाजी में दिन व्यतीत होगा, लेकिन परिवार से मनमुटाव रहेगा। रिश्तेदारों से घनिष्ठता बढेगी, जो भविष्य में लाभ देगी।

तुला
धार्मिक कार्यों को लेकर चहल पहल रहेगी। परोपकारी व आध्यात्मिक स्वभाव का लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार में भागीदारी लाभ देगी। आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा। रोजगार प्राप्त होगा। 

धनु
राज्य पक्ष से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। व्यवसाय व सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च अधिक करेंगे। जिस कार्य की योजना बनाएंगे वह प्रारंभिक बाधा के बाद पूर्ण होगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा का योग है। आय के स्त्रोत बढेंगे।

कुंभ
प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बना रहेगा। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें।सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा।धन लाभ होगा।

वृष
समय शुभ है। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय उत्तम है। घरेलू कलह की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय को लेकर व्यापारी वर्ग की चिंताएं समाप्त होंगी। व्यवसाय विस्तार होगा। 

कर्क
छोटी यात्राओं का योग जो व्यापार व रिश्तों को मजबूत बनाएगी। पत्नी से मतभेद हो सकतें है, वाणी पर नियंत्रण रखें। अधिकारी वर्ग खुश रहेंगे।व्यापार में सोच समझ कर निवेश करें। राजनीति व सरकारी क्षेत्र के लोगों को आगे बढने के अवसर मिलेंगे। 

कन्या
समय उतार चढाव भरा रहेगा। अधिक परिश्रम से बचें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। दुखद समाचार से मन व्यथित रहेगा। स्वभाव में रूखेपन से प्रियजनों को परेशानी होगी। परिवार से किया वायदा पुरा नहीं होने से पश्चाताप रहेगा। आय से अधिक खर्च होगा।

वृश्चिक
मानसिक रूप से परेशानी भरा दिन है। निर्णय लेने में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में चल रहा तनाव अपनी सुझबुझ से दूर कर देंगें। घर में शांति का माहौल रहेगा। अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा।

मकर
मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में सावधानी बरतें, लेनदेन के मामलों में ढिलाई ना बरतें। किसी पर अत्यधिक विश्वास धोखा दिला सकता है। अंजान लोगों पर विश्वास ना करें। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन
मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के प्रति प्रेम बढेगा। माता पिता से विशेष स्नेह मिलेगा। परिजनों के साथ भ्रमण के योग हैं। विद्यार्थी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। मित्र व परिवारजन का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामले सुधरेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना संभव है।

Related Posts

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

आज का राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएएस अधिकारी प्रियंका विश्नोई की मौत के मामले में रिपोर्ट पेश आरएएस अधिकारी प्रियंका विश्नोई की मौत के मामले में रिपोर्ट पेश
राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और जोधपुर की असिस्टेंट कलेक्टर (एसीएम) प्रियंका विश्नोई  की मौत के मामले की रिपोर्ट शुक्रवार...
रणथंभौर दुर्ग स्थित भगवान त्रिनेत्र गणेश मंदिर के पट 2 अक्टूबर तक रहेंगे बंद
 मुकेश की 100वीं जयंती पर जारी हुआ डाक टिकट, लोगों को आ रहा है बेहद पसंद
रूस का एक विमान पहुंचा एयरपोर्ट 
महाराष्ट्र में बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर, 8 लोगों की मौत
जिला कलक्टर ने लालसोट के कांकरिया में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Gold & Silver Price: चांदी 900 रुपए और सोना 600 रुपए महंगा