PM ने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय की जमकर की तारीफ, प्रवासियों से मोदी बोले आप सात समंदर पार हिंदुस्तान के करीब

अपना नमस्ते मल्टीनेशनल हो गया AI का मतलब ‘अमेरिकन इंडियन’

PM ने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय की जमकर की तारीफ, प्रवासियों से मोदी बोले आप सात समंदर पार हिंदुस्तान के करीब

पीएम मोदी ने भारत की विविधता की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत में अनेक मत, मजहब, पंथ हैं, लेकिन सब भारतीय हैं।

न्यूयार्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज नमस्ते भी ग्लोबल हो चुका है। अपना नमस्ते मल्टीनेशनल हो गया, नेशनल से ग्लोबल हो गया। मोदी ने प्रवासियों से कहा, मैं हमेशा से आपके सामर्थ्य को समझता रहा हूं। जब मेरे पास कोई पद नहीं था तब भी समझता था, आज भी समझता हूं। आप सब मेरे लिए हमेशा से भारत के सबसे मजबूत ब्रांड एम्बेस्डर रहे हैं। इसलिए मैं आप सबको राष्ट्रदूत कहता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने एआई की नई परिभाषा दी। उन्होंने कहा, एक एआई का मतलब है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एक एआई का मतलब है-अमेरिकन इंडियन।

प्रवासी भारतीयों के टैलेंट और कमिटमेंट का कोई मुकाबला नहीं
उन्होंने पुराने दिनों को याद किया, जब वह बिना किसी पद के होते हुए अमेरिका का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि जब मैं किसी पद पर नहीं था, तब भी मैं करीब-करीब अमेरिका के 29 राज्यों का दौरा कर चुका था। जब मैं मुख्यमंत्री बना तब भी टेक्नोलॉजी के माध्यम से आप लोगों से जुड़ा रहता था। उन्होंने 2014 के मेडिसन स्क्वायर, 2019 में ह्यूस्टन, 2023 में वॉशिंगटन में भारतीय समुदाय के संबोधन को याद किया। पीएम मोदी ने अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय की जमकर तारीफ  की। उन्होंने कहा जब मेरे पास कोई सरकारी पद नहीं था, तब भी मैं भारतीय समुदाय की ताकत समझता था और आज भी समझता हूं। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय समुदाय विदेशों में भारत का सबसे मजबूत ब्रैंड एम्बेसडर रहे हैं। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को राष्टÑदूत का नाम दिया। पीएम मोदी ने कहा कि प्रवासी भारतीयों ने भारत को अमेरिका से और अमेरिका को भारत से कनेक्ट किया है। मोदी ने बोस्टन और लॉस एंजिलिस में कॉन्सुलेट खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों के टैलेंट और कमिटमेंट का कोई मुकाबला नहीं है।

पीएम मोदी ने भारत की विविधता की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत में अनेक मत, मजहब, पंथ हैं, लेकिन सब भारतीय हैं। उन्होंने भारतीय भाषाओं का नाम लेकर कहा कि यहां हर भाषा बोलने वाले लोग मौजूद हैं। भाषा अनेक हैं, लेकिन भाव एक है। वो भाव है, भारत माता की जय। वो भाव है भारतीयता की। 

भारत में इतिहास के सबसे बड़े चुनाव हुए
मोदी ने कहा कि 2024 का ये साल पूरी दुनिया के लिए अहम है। एक तरफ  दुनिया के कई देशों के बीच संघर्ष है तो दूसरी तरफ  कई देशों में लोकतंत्र का जश्न चल रहा है। भारत और अमेरिका डेमोक्रेसी के जश्न में एक साथ है। अमेरिका में चुनाव होने वाले हैं, भारत में चुनाव हो चुके हैं। भारत में हुए ये इलेक्शन मानव इतिहास के सबसे बड़े चुनाव थे। आप कल्पना कर सकते हैं अमेरिका की कुल आबादी से भी दो गुने वोटर्स, पूरी यूरोप की कुल आबादी से ज्यादा वोटर्स, इससे ज्यादा लोगों ने भारत में वोट डाले। जब हम भारत के लोकतंत्र का स्केल देखते हैं तो और भी गर्व होता है। लोगों ने लगातार तीसरी बार हम पर भरोसा किया है। सुराज के लिए मेरा जीवन समर्पित है। नियति ने मुझे राजनीति में पहुंचा दिया है। लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।

Read More सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक उपाध्याय को दी राहत, यूपी सरकार को जारी किया नोटिस

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News