गांधी वाटिका म्यूजियम को आम जनता के लिए नहीं खोलने पर गहलोत करेंगे धरना प्रदर्शन

गांधी वाटिका म्यूजियम को आम जनता के लिए नहीं खोलने पर गहलोत करेंगे धरना प्रदर्शन

सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका म्यजियम को आम जनता के लिए नहीं खोलने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सेंट्रल पार्क पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

जयपुर। सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका म्यजियम को आम जनता के लिए नहीं खोलने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सेंट्रल पार्क पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि "करीब एक साल पूर्व उद्घाटन हो जाने के बाद भी भाजपा सरकार ने सेंट्रल पार्क, जयपुर स्थित गांधी वाटिका म्यूजियम को आम जनता के लिए नहीं खोला है। करीब 85 करोड़ रुपए लागत से यह विश्वस्तरीय म्यूजियम बना है। मैंने व्यक्तिगत तौर पर एवं पत्र लिखकर भी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी से आग्रह किया कि जनता के बीच गांधीजी के सत्य एवं अहिंसा के संदेश को पहुंचाने के लिए इस म्यूजियम को शुरू किया जाए। सरकार की इस हठधर्मिता के विरोध एवं गांधी वाटिका म्यूजियम को आम जनता के लिए शुरू करने हेतु मैं एवं तमाम गांधीवादी 28 सितंबर, शनिवार को सेंट्रल पार्क के गेट नंबर 5 पर स्थित गांधी वाटिका म्यूजियम पर सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक धरना देंगे।"

Post Comment

Comment List

Latest News

भनक लगते ही आरोपी गिरोह स्विफ्ट कार से भागा, पीछा कर रही पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला भनक लगते ही आरोपी गिरोह स्विफ्ट कार से भागा, पीछा कर रही पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला
एस्कॉर्ट सर्विस के जरिए जयपुर में वेश्यावृत्ति के लिए लाई गई 7 महिलाओं समेत होटल उमराव हवेली के संचालक, मैनेजर...
फिर रेलवे ट्रेक पर मिला सीमेंटेड खंभा, लोको पायलट की सूझबूझ से टली दुर्घटना
सीएम, डिप्टी सीएम और मदन राठौड़ समेत कई भाजपा नेताओं ने सुनी 'मन की बात'
मदन दिलावर को बकवास करने के लिए भाजपा  और आरएसएस ने छोड़ रखा है: डोटासरा 
Foreign Exchange Reserves: 2.84 अरब डॉलर की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 692.3 अरब डॉलर पर
नवज्योति के मुद्दा उठाने के बाद शहर में महीनों से खुदी पड़ी सड़कें अब होने लगीं दुरुस्त, मौके पर चल रहा काम
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में गांधी वाटिका के निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार: दिलावर