भारत पहली बार एशिया में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना, रूस और जापान को पछाड़ा

जापान को 38.9 प्वाइंट मिले हैं

भारत पहली बार एशिया में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना, रूस और जापान को पछाड़ा

जापान अब चौथा सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली एशियाई देश बन गया है। इस लिस्ट को हर साल इन देशों के संसाधान और प्रभाव को ध्यान में रखकर जारी किया जाता है। 

मेलबर्न। ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है। भारत से आगे चीन और लिस्ट में सबसे ऊपर अमेरिका का नाम है। ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट थिंक टैंक की ओर से जारी किए गए एशिया पावर इंडेक्स में भारत ने अच्छी छलांग लगाई है। इसमें कहा गया है कि जापान के आर्थिक ताकत में गिरावट की वजह से उसकी ताकत में कमी आई है। जापान अब चौथा सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली एशियाई देश बन गया है। इस लिस्ट को हर साल इन देशों के संसाधान और प्रभाव को ध्यान में रखकर जारी किया जाता है। 

अमेरिका को 81.7, चीन को 72.7 और जापान को 38.9 प्वाइंट मिले हैं। वहीं पाकिस्तान को मात्र 14.6 प्वाइंट मिले हैं और वह 16वें नंबर पर है। एशिया पावर इंडेक्स में कुल 27 देशों और क्षेत्रों का आकलन किया गया। इसमें देखा गया कि इन देशों के पास क्या है और उसके साथ वे क्या कर रहे हैं। इसमें पाकिस्तान से लेकर रूस तक, वहीं प्रशांत क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका को भी इसमें शामिल किया गया है। इसमें 6 साल के आंकड़े का इस्तेमाल किया गया है। यह एशिया में तेजी से बदल रहे शक्ति के वितरण का अब तक का सबसे व्यापक आकलन है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका अभी भी एशिया में सबसे प्रभावशाली ताकत है लेकिन अब उसे चीन की ओर से तेजी से बढ़ती सेना का दबाव झेलना पड़ रहा है।

चीन के हाथों पिछड़ रहा अमेरिका
इन देशों का आकलन उनके आर्थिक, रक्षा, कूटनीति और अन्य ताकतों के आधार पर किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने सैन्य बढ़त जरूर हासिल की है लेकिन उसका ओवरआॅल प्रभाव स्थिर ही बना हुआ है। इसमें पाया गया है कि चीन की ताकत न तो बढ़ रही है और न ही कम हो रही है। वहीं अमेरिका ने एशिया में अपनी सैन्य ताकत में इजाफा किया है। हालांकि अमेरिका के लिए चिंता की बात यह है कि वह सैन्य ताकत के मामले में चीन के हाथों पिछड़ रहा है। इस सर्वे रिपोर्ट में भारत की तारीफ की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत का उभार हो रहा है लेकिन यह थोड़ा धीमा है। भारत अब जापान को पीछे करके एशिया में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है लेकिन उसका प्रभाव उसके संसाधनों के मुकाबले में कम बना हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की एशिया में ताकत बढ़ रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने ताकत के मामले में तीसरा स्थान हासिल किया है। हालांकि उभरते हुए भारत से जितनी अपेक्षा है और वास्तविकता में काफी खाई बनी हुई है। इसमें कहा गया है, एशिया पावर इंडेक्स दिखाता है कि भारत के पास मलक्का स्ट्रेट के पूर्व में शक्ति और प्रभाव दिखाने की सीमित क्षमता है। हालांकि भारत के पास बहुत ही ज्यादा संसाधन है और एक बड़ी ताकत के रूप में विकास की भरपूर क्षमता है। भारत की बात करें तो सैन्य ताकत में चौथा, सांस्कृतिक प्रभाव में चौथा, आर्थिक क्षमता में चौथा, भविष्य के संसाधनों में तीसरा तथा कूटनीतिक प्रभाव में चौथा स्थान मिला। भारत की कुल रैंकिंग अब एशिया में तीसरी हो गई है।

 

Read More उपराज्यपाल ने गैर कानूनी तरीके से निगम की स्थायी समिति का कराया चुनाव : केजरीवाल

Tags: list

Post Comment

Comment List

Latest News

सरपंच 2 अक्टूबर से चलाएंगे आग्रह आंदोलन, पंचायतों में प्रशासक नहीं लगाने की मांग सरपंच 2 अक्टूबर से चलाएंगे आग्रह आंदोलन, पंचायतों में प्रशासक नहीं लगाने की मांग
2 अक्टूबर से घर घर जाकर आग्रह अभियान चलाएंगे, जिसमें हमारे दिए मॉडल को राज्य सरकार से लागू करने की...
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जयपुर सेन्ट्रल जेल से दिया था टीवी इंटरव्यू, लालकोठी थाने में दर्ज हुआ केस
जिला कलेक्टर की पहल पर कलेक्ट्रेट में चलाया सफाई अभियान
भनक लगते ही आरोपी गिरोह स्विफ्ट कार से भागा, पीछा कर रही पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला
फिर रेलवे ट्रेक पर मिला सीमेंटेड खंभा, लोको पायलट की सूझबूझ से टली दुर्घटना
सीएम, डिप्टी सीएम और मदन राठौड़ समेत कई भाजपा नेताओं ने सुनी 'मन की बात'
मदन दिलावर को बकवास करने के लिए भाजपा  और आरएसएस ने छोड़ रखा है: डोटासरा